{"_id":"614558d18ebc3e914a5b0ddc","slug":"fire-broke-out-in-punjab-yojna-bhawan-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: सेक्टर 33 स्थित पंजाब योजना भवन में लगी भीषण आग, इलाके में चारों तरफ फैला धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: सेक्टर 33 स्थित पंजाब योजना भवन में लगी भीषण आग, इलाके में चारों तरफ फैला धुआं
Sat, 18 Sep 2021 08:41 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 18 Sep 2021 08:41 AM IST
सार
आग इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाके में चारों ओर धुआं फैल गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने बिल्डिंग को चारों तरफ से सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि आग में जरूरी दस्तावेज समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पंजाब योजना भवन में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 33 स्थित पंजाब योजना भवन में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। गनीमत रही कि इस आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि दस्तावेज समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका कि आग किन कारणों से लगी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पंजाब कांग्रेस की रार: कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय में बुलाई सभी विधायकों की बैठक, कैप्टन की मुश्किलें बढ़ीं
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब सवा छह बजे दमकल विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर 33 स्थित पंजाब योजना भवन में भीषण आग लगी है। सूचना पर सेक्टर 32 फायर स्टेशन, सेक्टर 38, सेक्टर 17, मनीमाजरा सेक्टर 11 समेत अन्य अलग-अलग फायर स्टेशन से कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाके में चारों ओर धुआं फैल गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने बिल्डिंग को चारों तरफ से सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि आग में जरूरी दस्तावेज समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया है। दमकल विभाग के कर्मियों का कहना है कि अभी तक आग लगने का कारण साफ नहीं हो सका है। हालांकि शक जताया जा रहा है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट है। इस आग में बिल्डिंग में कितना नुकसान हुआ है जांच पूरी होने के बाद ही कहा जा सकता है।
विज्ञापन