फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Calls Meeting of All MLAs of Punjab in Party Office Today

पंजाब कांग्रेस में फैसले की घड़ी आ गई: पत्नी के साथ राज्यपाल भवन पहुंचे कैप्टन, बेटे का ट्वीट-पापा इस्तीफा देने गए हैं

Sat, 18 Sep 2021 01:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Sep 2021 01:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ लामबंद हो रहे कई विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग की थी कि पंजाब विधायक दल की बैठक बुलाई जाए, जिसमें विधायकों को अपना पक्ष रखने का अवसर मिल सके। इन विधायकों ने सोनिया गांधी को इस बारे एक पत्र भेजा था, जिसमें कैप्टन के कामकाज पर उंगली उठाते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की थी ।

विज्ञापन
Congress Calls Meeting of All MLAs of Punjab in Party Office Today
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में जारी कलह के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्यपाल से मिलने राजभवन की तरफ रवाना हो गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी परनीत कौर भी हैं। इसी बीच उनके बेटे रणइंदर सिंह ने ट्वीट किया कि पापा इस्तीफा देने जा रहे हैं। शनिवार को पंजाब के सभी विधायकों की बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुलाई गई है। बैठक शाम को पांच बजे होगी। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत पर्यवेक्षक अजय माकन और हरीश चौधरी के साथ चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस कार्यालय पहुंच चुके हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सीएलपी की बैठक से पहले शनिवार सुबह ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंच गए हैं। पर्यवेक्षक अजय माकन ने कैप्टन से मिलने का समय मांगा था। कैप्टन ने उनसे मिलने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


चंडीगढ़ में अपने समर्थकों के साथ कैप्टन की बैठक
प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने समर्थक सभी विधायकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए कह दिया है जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह सिसवां से चंडीगढ़ अपने सरकारी आवास पर पहुंच गए हैं और यहीं पर वे अपने समर्थक विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, साधु सिंह धर्मसोत और विजयइंदर सिंगला समेत कई विधायक सीएम आवास पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने पर गंभीरता से मंथन शुरू कर दिया है। उन्होंने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। गवर्नर हाउस से कैप्टन को 4.30 बजे का समय मिला है। इससे पहले वे मीडिया से रूबरू होंगे। माना जा रहा है कि कैप्टन राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। राजभवन सूत्रों के अनुसार, कैप्टन के आगमन को लेकर राजभवन में गहमागहमी तेज हो गई है। 

विधायक दल की बैठक में उठ सकती है फ्लोर टेस्ट की मांग
माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में विरोधी खेमे ने कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग जोरशोर से उठाने की रणनीति बना ली है। कहा जा रहा है कि विरोधी खेमा विधायक दल की बैठक के दौरान ही फ्लोर टेस्ट की मांग करेगा, ताकि कैप्टन पर दबाव बनाया जा सके। 


इसी बीच पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने एक ट्ववीट किया कि पंजाब में पार्टी के संकट का राहुल गांधी ने शानदार समाधान ढूंढ निकाला है। पंजाब कांग्रेस के विवाद को सुलझाने के इस साहसिक निर्णय ने न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोमांचित कर दिया है बल्कि अकालियों को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब कैबिनेट: विधायकों के बेटों के बाद पंजाब सरकार ने दी मंत्री के दामाद को नौकरी, फैसले के विरोध में कई मंत्री

आलाकमान की तरफ से कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटने के लिए कहने और अंबिका सोनी, सुनील जाखड़ और अन्य के नाम सीएम के लिए संभावित रूप से सामने आने पर पंजाब कांग्रेस के महासचिव परगट सिंह ने कहा कि बैठक (सीएलपी मीट) बुलाई गई है। बैठक में सब बातों पर चर्चा होगी। पार्टी की आंतरिक नीतियों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है। पार्टी के अंदर कोई परेशानी नहीं है। हर किसी का अपना नजरिया होता है और इसे राज्य कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुना जाना चाहिए कि समस्या क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed