फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire Broke Out in Punjab Yojna Bhawan at Chandigarh

चंडीगढ़: सेक्टर 33 स्थित पंजाब योजना भवन में लगी भीषण आग, इलाके में चारों तरफ फैला धुआं

Sat, 18 Sep 2021 08:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Sep 2021 08:41 AM IST
सार

आग इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाके में चारों ओर धुआं फैल गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने बिल्डिंग को चारों तरफ से सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि आग में जरूरी दस्तावेज समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन
Fire Broke Out in Punjab Yojna Bhawan at Chandigarh
चंडीगढ़ में पंजाब योजना भवन में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 33 स्थित पंजाब योजना भवन में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। गनीमत रही कि इस आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि दस्तावेज समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका कि आग किन कारणों से लगी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब कांग्रेस की रार: कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय में बुलाई सभी विधायकों की बैठक, कैप्टन की मुश्किलें बढ़ीं 
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब सवा छह बजे दमकल विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर 33 स्थित पंजाब योजना भवन में भीषण आग लगी है। सूचना पर सेक्टर 32 फायर स्टेशन, सेक्टर 38, सेक्टर 17, मनीमाजरा सेक्टर 11 समेत अन्य अलग-अलग फायर स्टेशन से कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाके में चारों ओर धुआं फैल गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने बिल्डिंग को चारों तरफ से सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि आग में जरूरी दस्तावेज समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया है। दमकल विभाग के कर्मियों का कहना है कि अभी तक आग लगने का कारण साफ नहीं हो सका है। हालांकि शक जताया जा रहा है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट है। इस आग में बिल्डिंग में कितना नुकसान हुआ है जांच पूरी होने के बाद ही कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed