{"_id":"65473a9a3b66944aab04f1a3","slug":"fire-broke-out-in-grocery-shop-in-muktsar-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: मुक्तसर में किराना की दुकान जलकर खाक, 15 लाख रुपये का नुकसान, बाइक भी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: मुक्तसर में किराना की दुकान जलकर खाक, 15 लाख रुपये का नुकसान, बाइक भी जली
Sun, 05 Nov 2023 12:22 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:22 PM IST
सार
आग लगने से किराना दुकानदार रविंदर कुमार का करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग की टीम ने मौके से तीन गैस सिलिंडर को भी बाहर निकाला। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
आग से जला दुकान का सारा सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के मुक्तसर में भुल्लर कॉलोनी की गली नंबर एक में किराना की दुकान में आग लग गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। दुकानदार के मुताबिक इस घटना से उसे करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
फायरमैन मनपिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे उनकी टीम को विपन कुमार नामक व्यक्ति ने भुल्लर कॉलोनी में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद फायरमैन बलविंदर सिंह, रूपिंदर शर्मा, ड्राइवर कुलवंत सिंह, शमशेर सिंह दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और रात करीब ढाई बजे तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
इस घटना में दुकानदार के घर की गैलरी में खड़ी मोटरसाइकिल भी जल गई। आग लगने से किराना दुकानदार रविंदर कुमार का करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग की टीम ने मौके से तीन गैस सिलिंडर को भी बाहर निकाला। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।