फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire Broke Out In A Moving Car, A Man Burnt Alive In Sonipat

सोनीपत में चलती कार बनी आग का गोला, पतंजलि का डिस्ट्रीब्यूटर जिंदा जला

Wed, 03 Jul 2019 10:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jul 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fire Broke Out In A Moving Car, A Man Burnt Alive In Sonipat
चलती कार बनी आग का गोला - फोटो : अमर उजाला

सोनीपत के सेक्टर-7 बाईपास पर चलती कार में आग लगने से पतंजलि का डिस्ट्रीब्यूटर कार के अंदर जिंदा ही जल गया। राहगीरों ने आग लगी देख मामले से फायर ब्रिगेड व पुलिस को अवगत कराया।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार ढांचे में बदल चुकी थी। पुलिस ने शव के अवशेष कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवाए। पुलिस जांच के बाद बुधवार शाम को मृतक की पहचान हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


यूपी के नोएडा स्थित सेक्टर-50 का रहने वाला रजत गुप्ता सोनीपत में पतंजलि का डिस्ट्रीब्यूटर है। वह मंगलवार को अपनी एसेंट कार लेकर घर से सोनीपत के लिए निकला था। मंगलवार को वह सोनीपत में ही रुक गया। बुधवार तड़के करीब पांच बजे वह सोनीपत से वापस नोएडा जाने के लिए निकला था। राहगीरों ने पुलिस को बताया कि एक कार में आग लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बाद में पता लगा कि कार चालक अंदर ही जल गया है। एएसआई नरेंद्र सिंह की टीम ने शव के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। जिसके बाद पुलिस ने शव की शनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया।

कार पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस जांच में शव की पहचान नोएडा के सेक्टर-50 निवासी रजत गुप्ता के रूप में हो सकी। जिस पर परिजनों को अवगत कराया। शाम को शव के अवशेष का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

जलती कार का फोटो मिलने के बाद पहचान में मिली मदद
पुलिस को एक राहगीर की मदद से जलती कार का फोटो मिल गया। जिसमें कार में आग लगने के दौरान उसकी आगे की नंबर प्लेट दिख रही थी। जिसकी मदद से पुलिस ने कार मालिक का पता लगाया। उसके बाद रजत गुप्ता के शव की पहचान हो सकी। 

सुनसान एरिया से जा रहा था डिस्ट्रीब्यूटर, पेट्रोल की थी कार 

पतंजलि के सामान का डिस्ट्रीब्यूटर रजत गुप्ता बुधवार तड़के सोनीपत से नोएडा के लिए निकला था। उन्होंने हाईवे पर जाने के लिए सेक्टर-7 के सुनसान एरिया को चुना था। जिसके चलते जब तड़के उनकी कार में आग लगी तो उन्हें समय पर मदद भी नहीं मिल सकी। उनकी एसेंट कार पेट्रोल की थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

तीन साल की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया 
कार में आग लगने से जिंदा जले रजत गुप्ता की तीन साल की बेटी है। उनकी मौत के बाद उनकी बच्ची के सिर से पिता का साया सदा के लिए उठ गया है। बच्ची अब अपने पिता से कभी नहीं मिल सकेगी। 

सेक्टर-7 में कार में आग लगने से पतंजलि का डिस्ट्रीब्यूटर जिंदा जल गया। शाम को शव की पहचान हो सकी। उसके जले हुए शव के अवशेष पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।  -रमेशचंद्र, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed