{"_id":"60d80f4d8ebc3e2ee9773f98","slug":"fire-breaks-out-in-tehsil-office-in-jhajjar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर: तहसील कार्यालय में लगी आग, फर्नीचर और रिकॉर्ड जला, एक घंटे बाद बुझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: तहसील कार्यालय में लगी आग, फर्नीचर और रिकॉर्ड जला, एक घंटे बाद बुझी
Sun, 27 Jun 2021 11:19 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:19 AM IST
सार
हरियाणा के झज्जर में रविवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान कार्यालय का फर्नीचर, पंखे और रिकॉर्ड जल गया।
विज्ञापन
आग में जला रिकॉर्ड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
झज्जर के लघु सचिवालय में स्थित तहसील कार्यालय की बिक्री सेल में अज्ञात कारणों के चलते रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे आग लग गई। कार्यालय से धुआं निकलता देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घटना में कार्यालय का फर्नीचर व रिकॉर्ड पूरी तरह से जल गया है। रविवार का अवकाश होने के कारण कार्यालय में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम शिखा व सीटीएम शिवजीत भारती मौके पर पहुंची। दोनों अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और तहसीलदार व संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी।
विज्ञापन
सीसीटीवी की खंगाली जा रही फुटेज
आगजनी की घटना के बाद लघु सचिवालय के तहसील कार्यालय में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है या किसी ने लगाई है इस बात के बारे में आधिकारिक स्तर पर अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं। कार्यालय में आग लगने से फर्नीचर, पंखे व रिकॉर्ड जल गए हैं। इस संबंध में पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है।
फिलहाल किन कारणों से कार्यालय में आग लगी है, इसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यालय का रिकॉर्ड और फर्नीचर जल गए हैं। - शिखा, एसडीएम, झज्जर।