फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIR registered in Jalandhar against Bollywood movie Yaariyan-2 actor, director and producer

यारियां-2 पर विवाद जारी: धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, सिख संगठनों की शिकायत पर जालंधर में केस दर्ज

Thu, 31 Aug 2023 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 11:50 AM IST
सार

शिकायत में कहा गया है कि सिखों को गुरु साहिब ने जो 5 ककार (5 चिह्न) दिए हैं, उन्हें धारण करने के लिए व्यक्ति का अमृतधारी सिख होना जरूरी है, लेकिन फिल्म में क्लीन शेव हीरो (निजान जाफरी) सिखों के 5 ककारों में से एक सिरी साहिब (किरपाण) पहन कर गाना गा रहा है।

विज्ञापन
FIR registered in Jalandhar against Bollywood movie Yaariyan-2 actor, director and producer
पुलिस को शिकायत देते सिख तालमेल कमेटी के सदस्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ करने को लेकर बॉलीवुड मूवी यारियां-2 पर विवाद बढ़ गया है। जालंधर में फिल्म के एक्टर निजान जाफरी, डायरेक्टर राधिका राव, विनय सपरू और प्रोड्यूसर टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ सिख संगठनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म में सिरी साहिब (किरपाण) दिखाने को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


जालंधर के थाना डिवीजन चार में पुलिस को शिकायत में सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए 295-ए के तहत मामला दर्ज करवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिख तालमेल कमेटी की तरफ से एफआईआर परदेसी ऑटो स्पेयर पार्ट के मालिक अली पुली मोहल्ला निवासी हरप्रीत सिंह नीटू ने दर्ज करवाई है। नीटू ने कहा कि सिखों को गुरु साहिब ने जो 5 ककार (5 चिह्न) दिए हैं, उन्हें धारण करने के लिए व्यक्ति का अमृतधारी सिख होना जरूरी है, लेकिन फिल्म में क्लीन शेव हीरो (निजान जाफरी) सिखों के 5 ककारों में से एक सिरी साहिब (किरपाण) पहन कर गाना गा रहा है। इस गाने में फिल्म के डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर ने ककार की बेअदबी की है। सिख मर्यादा का भी उल्लंघन किया है।

हरप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि यारियां-2 में जानबूझ कर सिखों की भावनाओं को आहत करने के लिए श्री साहिब पहन कर गाना फिल्माया गया है। इससे जहां सिख चिह्नों का अपमान हुआ है, वहीं सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed