फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   finance minister manpreet singh badal at hussainiwala border firozpur at shaheed diwas

शहीदों को नमन करने हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंचे CM कैप्टन के ये मंत्री, कही बड़ी बात

Thu, 23 Mar 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Thu, 23 Mar 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
finance minister manpreet singh badal at hussainiwala border firozpur at shaheed diwas
वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल
शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को नमन करने के लिए कैप्टन सरकार के दिग्गज मंत्री हुसैनीवाला आए तो यहां उन्होंने बड़ा बयान दिया। पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि मैं पंजाब को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि पर हिम्मत मांगने आया हूं।
विज्ञापन


शहीदों के कदम पर चलना है लेकिन यह रास्ता बहुत मुश्किल है। यह बात ने वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि ईश्वर हिम्मत दे, ताकत दे ताकि शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा कर सके। पंजाब के सरहदी क्षेत्र फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, अमृतसर में रोजगार के साधन स्थापित किए जाएंगे। उक्त सीमांत क्षेत्रों में छोटे कारखाने, फैक्ट्री के अलावा अन्य उद्योग स्थापित करेंगे, इसके अलावा पंजाब से रूठकर जो उद्योग अन्य राज्यों में गए हैं।
विज्ञापन


उन्हें मनाकर पंजाब में वापस लाएंगे। बादल ने कहा कि पिछली सरकार ने फिरोजपुर के शहीदी स्मारक के सौंदर्यीकरण व अन्य कार्य के लिए पांच करोड़ रिलीज किए थे जो मिले नहीं। वह पंजाब सरकार से जल्द फिरोजपुर को दिलवाएंगे। पंजाब से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अनपढ़ता व नशा को खत्म करना है। 13 अप्रैल को अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में राज्यस्तरीय समारोह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने व लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार की तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मौके पर शहीदी समागम पर शहीदों के परिजनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed