{"_id":"95a493c6569f72563f2d42dcf67bbc9c","slug":"final-list-for-msme-haryana-award-ready-by-jury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला MSME हरियाणा अवार्ड के लिए फाइनल सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला MSME हरियाणा अवार्ड के लिए फाइनल सूची तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला एमएसएमई हरियाणा अवार्ड के लिए विशेष ज्यूरी ने 11 विशेष श्रेणियों के लिए माइक्रो, स्माल और मीडियम इंटरप्रेन्योर्स का चयन किया है। पांच विशेष अवार्ड के लिए भी नामों का चयन किया गया।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश से उद्यमियों के सेकड़ों की संख्या में ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन अमर उजाल कार्यालय में प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों पर विशेष ज्यूरी ने लंबे समय तक मंथन किया। शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय में ज्यूरी सदस्यों ने अवार्ड के लिए नाम को फाइनल सूची तैयार की।
विज्ञापन
हरियाणा के लघु एवं मध्यम उद्योगों के उल्लेखनीय कार्य को रेखांकित करने और उन्हें पुरस्कृत करने के लिए अमर उजाला की ओर से एमएसएमई कान्क्लेव-2016 का आयोजन 19 फरवरी को चंडीगढ़ के जेडब्ल्यू मेरिएट होटल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर विजेता उद्यमियों को सम्मानित करेंगे। ज्यूरी सदस्यों में हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भारत गर्ग, पीएचडी चेंबर के रीजनल डायरेक्टर प्रवीण राठी और अमर उजाला के स्थानीय संपादक संजय अभिज्ञान शामिल थे।
एमएसएमई अवार्ड जिन 11 श्रेणियों में दिए जाएंगे, उनमें लाइट इंजीनियरिंग, लेदर एंड फुटवेयर, टिंबर एंड वुड, ऑटो स्टील पार्ट्स, मेटल वर्क, एग्रो एंड प्रोसेसिंग, गार्मेंट्स और हैंडलूम, साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स, स्टार्ट अप, कैमिकल एंड फार्मा तथा अन्य शामिल हैं।
पांच स्पेशल अवार्ड भी इस कान्क्लेव में दिए जाएंगे, जिनमें मोस्ट इनोवेटिव एमएसएमई, मोस्ट टेक्नोसेवी एमएसएमई, बेस्ट एमएसएमई फॉर सीएसआर तथा बेस्ट ग्रीन एमएसएमई अवार्ड शामिल हैं। दो विशेष ज्यूरी अवार्ड भी दिए जा रहे हैं। इस तरह माइक्रो, स्माल और मीडियम उद्योग चला रहे उद्यमियों को कुल 35 अवार्ड इस समारोह में दिए जाएंगे।