फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Filed case against school teacher, kaithal news

छात्रा की कॉपी पर अध्यापक ने लिखा- डू यू लाइक मी, मिस यू-यू आर माई जान...

Thu, 26 Oct 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Thu, 26 Oct 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Filed case against school teacher, kaithal news
- फोटो : सांकेतिक चित्र
मामला हरियाणा के कैथल का है। जहां सीवन क्षेत्र के एक गांव में राजकीय स्कूल में शिक्षक ने मर्यादा लांघ दी। विवाहित शिक्षक पर ईश्क का ऐसा भूत चढ़ा कि, उसने 12 वीं कक्षा की छात्रा की कॉपी पर डू यू लाइक मी, मिस यू लिख डाले। शिक्षक इतने पर ही नहीं रुका एक दिन छात्रा की कॉपी पर यू आर माई जान लिख डाला। जब प्रिंसिपल से शिकायत के बाद भी शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो छात्रा ने सीवन पुलिस से शिकायत की। सीवन पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


एक गांव की छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा बाहरवीं में पढ़ती है। उसकी आयु 17 वर्ष है। उसके स्कूल में संजीव नाम का अध्यापक अंग्रेजी पढ़ाता है। करीब 15 दिन पहले अध्यापक ने कॉपी चेक करते समय उसका हाथ पकड़ लिया और कहा कि डू यू लाइक मी, यस आर नो। इसके बाद छात्रा डर गई, बाद में पूरी घटना अपनी मां को बताई।
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बताया कि, इस पर मां ने कहा कि वह स्कूल जाएगी, लेकिन मैंने डर के मारे उसे स्कूल नहीं जाने दिया, लेकिन पूरी बात प्रिंसिपल का बताई। इस पर प्रिंसिपल ने अध्यापक को समझा दिया था। लेकिन इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और एक दिन कॉपी चेक करते वक्त कॉपी पर मिस यू लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहित है आरोपी अध्यापक

Filed case against school teacher, kaithal news
प्रतीकात्मक तस्वीर
जब वह क्लास में आता तो काफी कमेंट करता, छेड़छाड़ भी करता था। एक बाद उसने उसकी कॉपी पर मिस यू जस्ट लव, 143, यू आर माई जान लिख डाले। छात्रा के मुताबिक, उसने टीचर की इस हरकत को प्रिंसिपल को भी दिखाए थे।  छात्रा ने बताया कि प्रिंसिपल ने कहा कि वह अध्यापक को समझा देगा। वह माफी मांग लेगा। बाद में अध्यापक छात्रा को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर उसने पुलिस से शिकायत की। 

महिला एसआई दर्शना ने बताया कि पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर अध्यापक संजीव के खिलाफ छेड़छाड़, पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

विवाहित है आरोपी अध्यापक
आरोपी अध्यापक विवाहित है और कई सालों से स्कूल में नौकरी कर रहा है। स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार इस अध्यापक की लंबे समय से शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके संबंध में पहले भी प्रिंसिपल द्वारा समझाया गया था। करीब 40 वर्षीय अध्यापक पूर्व में कई स्कूलों में तैनात रह चुका है। 

विभाग को पूरे मामले की जानकारी दे दी है
इधर, जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि अध्यापक द्वारा छात्रा की कॉपी में कुछ लिखे जाने संबंधी मामले की सारी जानकारी जुटाकर विभाग को भेज दी है। विभागीय निर्देशानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed