{"_id":"cf0e11c4c087f1fc8ca38ec945fe4f2d","slug":"fiercely-protesting-against-huda-xen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा एक्सईएन के खिलाफ जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा एक्सईएन के खिलाफ जमकर नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Thu, 14 Aug 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। अपनी मांगों को परा कराने की जिद पर अड़े हुडा वर्कर यूनियन के सदस्यों ने लगातार तीसरे दिन गेट प्रदर्शन कर हुडा प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने एक्सईएन को चेतावनी दी की कि यदि आज शाम तक उनकी मांगें नहीं मानीं तो गुरुवार को पूरा सोनीपत सर्कल यहां मौजूद होगा। इसके लिए खुद हुडा प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे यूनियन जिला प्रधान महावीर भारद्वाज ने कहा कि यह बड़े ही अफसोस की बात है कि लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन करने के बावजूद प्रशासन की आंखें नहीं खुलीं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस अनदेखी का खामियाजा विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपने ही कार्यालय में जिल्लत सहन करनी पड़ रही है। लेकिन कर्मचारी यूनियन किसी भी कीमत पर इसे सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानीं तो पूरे प्रदेश का हुडा कर्मचारी वर्ग पानीपत कार्यालय में होगा। इस मौके पर यूनियन के जिला सचिव रामनाथ, वरिष्ठ उपप्रधान महासिंह, कृष्णचंद्र, जगबीर कुंडू, रमेश कुमार, राजकुमार, लाहणा सिंह और सुभाष मौजूद रहे।