{"_id":"6642a744dd59eb39ca04d347","slug":"father-usurped-the-amount-of-fd-made-in-daughters-name-during-divorce-chandigarh-news-c-16-pkl1043-420105-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तलाक के दौरान बेटी के नाम करवाई एफडी की राशि पिता ने हड़प ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तलाक के दौरान बेटी के नाम करवाई एफडी की राशि पिता ने हड़प ली
विज्ञापन
चंडीगढ़। दंपती का तलाक होने के दौरान कोर्ट के आदेशानुसार समझौते के तहत बेटी के नाम करवाई गई एफडी की 7.36 लाख रुपये की राशि उसके पिता ने खर्च कर दी। इस बारे में नाबालिग बच्ची की माता ने पुलिस को शिकायत दी। इसके आधार पर सेक्टर-31 थाने में बेटी की एफडी के पैसे खर्च करने वाले पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब के फतेहपुर मनिया मलौत निवासी रजिंदर सिंह उर्फ गोल्डी संधू के खिलाफ आईपीसी एक्ट 406, 420 के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-31 निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी हरजिंदर सिंह उर्फ गोल्डी संधू के साथ हुई थी। शादी के बाद इनके पास बेटी हुई। लेकिन कुछ साल बाद ही पारिवारिक विवाद के चलते उसका अपने पति साथ झगड़ा हो गया और दोनों पक्ष अलग हो गए। इसके बाद दंपती की ओर से तलाक के लिए कोर्ट में केस दायर कर दिया गया और एक अप्रैल 2017 को कोर्ट के आदेशानुसार तलाक हो गया। तलाक के दौरान दोनों पक्षों के बीच पति द्वारा उसकी बेटी के नाम पर करीब 11 लाख रुपये की एफडीआर करवाने की भी बात हुई थी और एफडी करवाई भी गई। वहीं, अब कुछ दिन पूर्व जब लड़की की उम्र 18 साल पूरी हो गई तो उसकी माता ने अपनी बेटी के नाम पर करवाई गई एफडी को मैच्योर करवाने वह बैंक में पहुंची। लेकिन यहां पता चला कि उसके तलाकशुदा पति ने पहले ही उसकी बेटी के नाम करवाई गई एफडी को मैच्योर करवा लिया है। उसने एफडी के करीब 7.36 लाख रुपये निकाल लिए हैं जो कि कोर्ट के आदेशानुसार एचएमए की धारा 13बी की उल्लंघन की गई है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी पति के खिलाफ धोखाधड़ी से एफडी के पैसे निकलवाने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।