{"_id":"6244403f6a54a67e470a4230","slug":"farmers-started-cultivating-mustard-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पीली क्रांति: गेहूं की फसल से किसानों का हो रहा मोहभंग, तेल के दाम बढ़े तो सरसों की ओर बढ़ा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पीली क्रांति: गेहूं की फसल से किसानों का हो रहा मोहभंग, तेल के दाम बढ़े तो सरसों की ओर बढ़ा रुझान
Thu, 31 Mar 2022 01:53 AM IST
ajay kumar
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:53 AM IST
सार
तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से सरसों भी मंहगा हो रहा है। पंजाब में अब किसान गेहूं की फसल से मुंह फेरने लगे हैं। सरहदी क्षेत्रों में किसानों ने सरसों की खेती की ओर अपना रुख करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सरसों की फसल काटते किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे गांव के किसानों ने इस बार गेहूं की फसल छोड़ सरसों की खेती करना शुरू कर दिया है। किसानों को एक एकड़ सरसों से लगभग 80 हजार रुपये की आमदनी हुई है। सरसों की बुआई में भी खर्च कम है। सरहद पट्टी के किसान सरसों की पैदावार अधिक होने पर खुश हैं। आधा या एक एकड़ में सरसों की खेती करने वाले किसान अगले साल 15 एकड़ में सरसों की खेती करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
सीमांत गांव गट्टी रहीमेके के किसान गुरदेव सिंह ने बताया कि गेहूं और धान की फसल में उन्हें फायदा कम नुकसान ज्यादा होता है, इसलिए उन्होंने सरसों की खेती करनी शुरू की। सरसों का जो बीज (कैनोला-7) बाजार में 1600 रुपये किलो है, यही बीज पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (लुधियाना) में 160 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
एक एकड़ में एक किलो बीज लगता है। इसमें ज्यादा पानी, कीटनाशक दवा व डीएपी खाद की जरूरत नहीं होती। एक एकड़ में किसान को लगभग 80 हजार रुपये की कमाई हो जाती है। बाजार में तकरीबन 7500 रुपये प्रति क्विंटल में सरसों बिक रहा है। गुरदेव ने कहा कि अगले साल 15 एकड़ में सरसों की खेती करेंगे। सरहदी इलाके में किसानों ने अपनी एक टीम गठित की है, जो गेहूं व धान की फसल को ज्यादा तवज्जो न देकर सरसों की खेती करेंगे। गुरदेव ने कहा कि अन्य किसान भी गेहूं व धान फसल छोड़ सरसों की तरफ ध्यान दें। इससे भूजल भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
गांव भानेवाला के किसान मुख्तियार सिंह ने बताया कि डेढ़ एकड़ जमीन पर सरसों की बुआई की है। इससे उसे काफी लाभ हुआ है। जबकि एक एकड़ में गेहूं की बिजाई के लिए उन्हें आठ सौ रुपये की यूरिया, दो हजार रुपये का डीजल, 1250 रुपये की डीएपी खाद के अलावा बिजली व पानी की खपत करनी पड़ती है, उसके बाद भी उन्हें उतना फायदा नहीं होता जितना होना चाहिए है। सिंह ने कहा कि सरहद पट्टी के किसान गुरमीत सिंह, बलविंदर सिंह व अन्य किसानों ने सरसों फसल की बुआई की है। किसानों का कहना है कि वे अगले वर्ष अपनी जमीन के अलावा ठेके पर और जमीन लेकर सरसों की फसल की बिजाई ही करेंगे, ताकि आमदनी भी ज्यादा हो।