फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmers protest in india latest news today update in hindi

Farmers Protest : आज ट्रेड यूनियनों के साथ जिला मुख्यालयों के रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करेंगे किसान

Mon, 15 Mar 2021 01:47 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/रोहतक/करनाल
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/रोहतक/करनाल Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 15 Mar 2021 01:47 AM IST
सार

  • पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में आयोजित महारैली में किसानों का एलान-‘मरते दम तक करेंगे संघर्ष।’
  • जींद के नरवाना में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में विरोध जताने पहुंचे किसान।

विज्ञापन
farmers protest in india latest news today update in hindi
Farmers Protest - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ट्रेड यूनियनों के साथ किसान सोमवार को जिला मुख्यालयों के रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान डीसी व एसडीएम को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। वहीं अंबाला में भी किसान ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 19 मार्च को अनाज मंडियों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन


इधर, पंजाब के सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) की दाना मंडी में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के आह्वान पर रविवार को महारैली हुई। जिसमें किसानों ने एलान किया कि कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए मरते दम तक संघर्ष किया जाएगा। रैली की अध्यक्षता सुल्तानपुर लोधी जोन के प्रधान सरवन सिंह बाऊपुर, जोन भाई लालू जी के प्रधान परमजीत सिंह अमरजीतपुर व सुखप्रीत सिंह रामे ने की।
विज्ञापन


महारैली में शेर-ए-पंजाब महाराज रणजीत सिंह यूथ क्लब (जर्मनी) ने शहीद नवरीत सिंह डिबडिबा के परिवार समेत पांच परिवारों को 51-51 हजार और गांव डडविंडी (कपूरथला) के शहीद परिवार को एक लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। किसान नेताओं ने कहा है कि दिल्ली की सरहदों पर चल रहे देशव्यापी आंदोलन को और तेज करने के लिए 26 मार्च को पंजाब पूरी तरह बंद किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पटियाला में किरती किसान यूनियन के यूथ विंग, पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन और नौजवान भारत सभा की ओर से रविवार को शहर में किसानों के समर्थन में मोटरसाइकिल मार्च निकाला गया। इस दौरान 23 मार्च को दिल्ली बॉर्डर पर जाने की लोगों से अपील की गई। इस बीच मुक्तसर की मजदूर नेता नौदीप कौर ने अपील की कि महिलाएं व युवा इस संघर्ष को मजबूत करने के लिए आगे आएं। सरकार ने एक योजना के तहत उन्हें जेल में डाला कि ये मजदूर लोग हैं, डर जाएंगे लेकिन हुआ इसके उलट।

अब यह संघर्ष जन आंदोलन का रूप ले चुका है। मरते दम तक इस संघर्ष को जारी रखा जाएगा। उधर, रेवाड़ी के खेड़ा बॉर्डर पर किसानों को समर्थन देने अलवर व दौसा से किसानों का एक जत्था पहुंचा। वहीं झज्जर के गुरुकुल महाविद्यालय के पास किसानों ने जेजेपी व बीजेपी के नेताओं के विरोध में दूसरे दिन भी धरना दिया। हालांकि दूसरे दिन किसी भी नेता के आने का कार्यक्रम नहीं था।

कुंडली बॉर्डर पर एक तरफ का रास्ता खोलने को लेकर बढ़ा विवाद...

कुंडली बॉर्डर पर धरना देकर बैठे किसानों से एक तरफ का रास्ता खोलने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर रविवार को राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच ने बैठक बुलाई थी। जहां निहंग सिखों ने पहुंचकर अपने घोड़े दौड़ाकर करतब दिखाने शुरू कर दिए। सूचना पर वहां पुलिस पहुंच गई और मंच के लोगों को वापस भेजा।

भाजपा प्रशिक्षण शिविर में विरोध जताने पहुंचे किसान...

जींद में नरवाना के आदर्श स्कूल में चल रहे भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में किसान विरोध जताने पहुंचे। उनके विरोध को देखते हुए प्रशिक्षण शिविर को रद्द कर दिया गया। हालांकि भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रशिक्षण शिविर पूरा होने के बाद ही कार्यकर्ता वहां से गए हैं।

हक लिए बिना वापस नहीं आएंगे : योगराज सिंह

दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के हक में रविवार को जिले के गांव जगा राम तीर्थ में भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर एवं गांव की नगर तीन नगर पंचायतों के बैनर तले किसान महासम्मेलन का आयोजन किया गया। महासम्मेलन में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल एवं पंजाबी अभिनेता योगराज सिंह के अलावा बड़ी संख्या में किसानों एवं उनके परिवारों की महिलाओं ने शिरकत की। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में अधिक से अधिक युवा पहुंचे। वहीं पंजाबी अभिनेता योगराज सिंह ने कहा कि पंजाब के किसान अपना हक लिए बिना वापस नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed