{"_id":"6169383e0c709d716d42852a","slug":"farmers-organizations-claim-will-break-muzaffarnagars-record-in-mahapanchayat-at-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: किसान संगठनों का दावा, महापंचायत में तोड़ देंगे मुजफ्फरनगर का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: किसान संगठनों का दावा, महापंचायत में तोड़ देंगे मुजफ्फरनगर का रिकॉर्ड
Fri, 15 Oct 2021 01:52 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:52 PM IST
सार
रोहतक में होने वाली महापंचायत को लेकर किसान संगठनों ने दावा किया है कि यहां पर भीड़ सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। महापंचायत में मुजफ्फरनगर से भी ज्यादा भीड़ जुटाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
महापंचायत को लेकर की जा रही तैयारियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकड़ौली टोल प्लाजा पर 16 अक्तूबर को होने वाली किसान मजदूर तालमेल महापंचायत को लेकर किसान संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। संगठनों का दावा है कि इस बार रोहतक में मुजफ्फरनगर का रिकॉर्ड तोड़ दिया जाएगा। यह भी दावा किया जा रहा है कि महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चे का पूरा शीर्ष नेतृत्व पहुंचेगा। टोल प्लाजा पर सड़क के एक साइड पंडाल लगाने का काम जारी है। फिलहाल दूसरी साइड से आवाजाही हो रही है। लेकिन भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला प्रधान राजू मकड़ौली ने कहा कि शाम को आवाजाही पूरी तरह बंद कर दूसरी साइड भी पंडाल लगाना शुरू कर दिया जाएगा। आसपास के गांवों से महापंचायत के लिए हरसंभव मदद की जा रही है।
यह भी पढ़ें-हरियाणा में बर्बर वारदात: कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक की हत्या, पिटाई के बाद हाथ काट बैरिकेड से लटकाया
18 जगह लगेंगे नाके, शहर नहीं होगा जाम
मकड़ौली ने बताया कि लोग आटे से लेकर आर्थिक सहायता तक दे रहे हैं। शाम से किसानों का आना शुरू होने की उम्मीद है। शाम पांच बजे रागिनी का स्टेज भी लग जाएगा। महापंचायत में आने वाले किसानों के लिए तीनों तरफ तीन पार्किंग बनाई गई हैं। तीन बड़े लंगर रहेंगे। मकड़ौली ने बताया कि विभिन्न गांवों में भी लोग इंतजाम करेंगे। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। बाहर से आने वाले किसानों के वाहन शहर में न दाखिल हों, इसलिए शहर के चारों तरफ 18 नाके लगाए जाएंगे। जिनमें संयुक्त किसान मोर्चा के तीन-तीन वॉलंटियर भी होंगे, जो किसानों को बाहर से ही महापंचायत स्थल की तरफ भेजेंगे, ताकि शहर में जाम न लगे।