{"_id":"61964626bd05561fa6072881","slug":"farmers-leader-joginder-singh-ugrahan-praised-punjab-cm-charanjit-singh-channi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंदर सिंह उगराहां ने की तारीफ: कहा- प्रकाश सिंह बादल व अमरिंदर सिंह की तुलना में चन्नी बेहतर सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंदर सिंह उगराहां ने की तारीफ: कहा- प्रकाश सिंह बादल व अमरिंदर सिंह की तुलना में चन्नी बेहतर सीएम
Thu, 18 Nov 2021 06:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:29 PM IST
सार
किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन उगराहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि चन्नी का लहजा सकारात्मक है। उनके साथ बैठक में कई मांगों पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
जोगिंदर सिंह उगराहां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल व कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुकाबले कुछ हद तक ठीक हैं। सीएम चन्नी, गरीब परिवार से जरूर हैं लेकिन उच्चशिक्षित हैं। बातचीत करने का उनका लहजा सकारात्मक है।
विज्ञापन
गुरुवार को सुनाम के नया बाजार में पत्रकारों से बातचीत करते उगराहां ने कहा कि भाकियू एकता उगराहां की सीएम चन्नी के साथ हुई बैठक में गुलाबी सुंडी से नरमे की फसल को हुए नुकसान की भरपाई, किसान आंदोलन में शहीद हुईं चार महिलाओं के परिजनों को मुआवजा, पीजीआई में उपचाराधीन घायल महिला को मुआवजा, डीएपी की किल्लत को दूर करने, आंदोलनरत किसानों पर दर्ज मामले रद्द करने और धान की खरीद जारी रखने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आज प्रेस नोट जारी किया जा रहा है। एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से बातचीत के लिए संयुक्त किसान मोर्चा को कोई लिखित प्रस्ताव नहीं मिला है। एक वर्ष के इस संघर्ष से किसान, मजबूत व संगठित हुआ है। इसका दायरा कई राज्यों व विदेश तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
सरकार की सोच है कि अगर किसानों की मांगें मान ली गईं तो संदेश जाएगा कि यहां तो जनता की चलती है लेकिन किसान मोर्चा की सोच है कि सरकार के जब्र को सहन करेंगे और सियासी तौर पर ज्यादा से ज्यादा नुकसान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का तीखा विरोध जारी रहेगा लेकिन अन्य दलों से टकराव की स्थिति नहीं बनाई जाएगी। अन्य दलों से सवाल जरूर पूछे जाएंगे। किंतु टकराव, तकरार व खलल पैदा करने वाले हालात से बचा जाएगा। गुरनाम सिंह चढूनी के सियासत में आने पर उन्होंने कहा कि चढूनी या तो संयुक्त मोर्चा में रहें या सियासत में। दो नावों पर सवार न हो।