{"_id":"677959d269646a9dc50da606","slug":"farmers-get-machines-on-subsidy-to-increase-sugarcane-crop-chandigarh-news-c-16-pkl1010-601047-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गन्ने की फसल बढ़ाने के लिए किसानों को अनुदान पर मिले मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गन्ने की फसल बढ़ाने के लिए किसानों को अनुदान पर मिले मशीनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्री बजट की बैठक में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने केंद्रीय मंत्री को दिए सुझाव
चंडीगढ़। केंद्रीय बजट से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को देश के सभी कृषि मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। इस दौरान हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सुझाव देते हुए कहा कि गन्ने की फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को अनुदान पर मशीनें उपलब्ध करवाई जाएं। धान की जगह गन्ने की फसल उगाई जाए। इससे पानी को भी बचाया जा सकता है।
सुझाव देते हुए कहा, बागवानी को बढ़ावा देने के लिए इसमें 40 से 50 हेक्टेयर के छोटे क्लस्टर बनाने की जरूरत है। साथ ही बागवानी किसानों के बागों की फेंसिंग के लिए अनुदान दिया जाए, ताकि बागों को नुकसान न पहुचे। कहा, प्राकृतिक खेती की फसलों के लिए मंडियां बनाई जाए और फसल टेस्टिंग लैब भी बनाई जाए, ताकि प्राकृतिक खेती की प्रमाणिकता का पता चल सके।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री का ध्यान फसल अवशेषों को जलाने से होने वाले प्रदूषण की ओर भी आकर्षित किया। राज्य ने खेतों में आग लगने की घटनाओं को नियंत्रित करने में जबरदस्त प्रगति की है। इस वर्ष, 40 प्रतिशत की और कमी आई है और हरियाणा में खेतों में आग लगने की घटनाएं 700 से कम तक सीमित रहीं। उन्होंने भारत सरकार से अनुरोध किया कि इस योजना के तहत राज्य को अधिक धनराशि दी जाए ताकि राज्य खेतों में आग लगने की घटनाओं को खत्म कर सके। इस दौरान कृषि विभाग के निदेशक राजनारायण कौशिक और बागवानी विभाग से अर्जुन सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।