फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer Leader Rakesh Tikait Came to Meet Baba Labh Singh protesting in Chandigarh

चंडीगढ़: बाबा लाभ सिंह से मिलने मटका चौक पहुंचे राकेश टिकैत, बोले-जीते जी चंडीगढ़ में लगेगी आपकी मूर्ति

Thu, 12 Aug 2021 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Aug 2021 01:20 PM IST
सार

किसानों के समर्थन में कृषि कानूनों को खत्म कराने के लिए बाबा लाभ सिंह कई महीनों से मटका चौक पर अपने समर्थकों के साथ बैठे हैं। कुछ दिन पहले शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी मटका चौक पर बाबा से मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Farmer Leader Rakesh Tikait Came to Meet Baba Labh Singh protesting in Chandigarh
बाबा लाभ सिंह से मिलने पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार रात मटका चौक पर बाबा लाभ सिंह से मुलाकात करने पहुंचे। टिकैत ने लाभ सिंह को गले लगाकर कहा, शाबाश बाबा...जीते जी आपकी मूर्ति चंडीगढ़ में लगेगी। आंदोलन के लिए टिकैत ने उन्हें बधाई दी। वह लगभग पांच मिनट तक मटका चौक पर रुके। इस दौरान चौक पर जाम भी लगा रहा। काफी देर तक वाहन यहां फंसे रहे। 

विज्ञापन


राकेश टिकैत के आने की सूचना पर दोपहर से ही मटका चौक पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। शाम चार बजे से चौक पर लोग जुटने लगे थे। ट्वीट के माध्यम से राकेश टिकैत ने बताया था कि शाम 6 बजे वह मटका चौक पर पहुंचकर बाबा लाभ सिंह से मुलाकात करेंगे। काफी संख्या में समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। रात पौने आठ बजे वह मटका चौक पर पहुंचे तो उनसे मिलने के लिए लोगों में धक्कामुक्की भी हुई। राकेश टिकैत के साथ आए लोगों ने भीड़ को नियंत्रित किया। 
विज्ञापन



मेरे और चढूनी के बीच कोई मतभेद नहीं
राकेश टिकैत ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार ईमानदार नहीं है। अभी लड़ाई तेज होनी है। आप सभी मजबूत होकर और अनुशासन बनाकर रहिए। केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने ही होंगे। टिकैत ने कहा कि उनके और किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के बीच कोई मतभेद नहीं है। सब मसले सुलझा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर बादल भी मिलकर गए थे बाबा से
किसानों के समर्थन में कृषि कानूनों को खत्म कराने के लिए बाबा लाभ सिंह कई महीनों से मटका चौक पर अपने समर्थकों के साथ बैठे हैं। कुछ दिन पहले शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी मटका चौक पर बाबा से मिलने पहुंचे थे। कई बार पुलिस ने बाबा को हटाने का प्रयास किया, लेकिन समर्थकों के विरोध के कारण सफल न हो सकी।


मूकदर्शक बनी रही पुलिस
शहर में धारा 144 का हवाला देने वाली पुलिस काफी संख्या में पहुंचे समर्थकों के सामने मूकदर्शक बनी रही। इस दौरान पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की। पुलिस का कहना है कि जब अधिकारियों की ओर से निर्देश दिया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed