फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer leader Jagjit Dallewal admitted to hospital

Kisan Andolan: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल अस्पताल में भर्ती, इस वजह से बिगड़ी तबीयत, जानें अब कैसा है हाल

Wed, 21 Feb 2024 09:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Feb 2024 09:32 PM IST
सार

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति में सुधार है। खतरे की कोई बात नहीं है। आंसू गैस के धुएं की वजह से डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
Farmer leader Jagjit Dallewal admitted to hospital
अस्पताल में भर्ती किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल की बुधवार शाम करीब 4:00 बजे तबीयत बिगड़ गई। दरअसल, आंदोलनकारी किसानों पर हरियाणा सरकार ने आंसू गैस के गोले दागे। गोले के धुएं की चपेट में आने की वजह से डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सहायक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अब किसान नेता डल्लेवाल की स्थिति मैं सुधार है और खतरे की कोई बात नहीं। फिरहाल किसान नेता को कब छुट्टी मिलेगी, इस बारे में गुरप्रीत सिंह ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन

नौजवान की मौत पर सुप्रीम कोर्ट व यूएनओ ले संज्ञान: डल्लेवाल

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पुलिस के साथ टकराव के दौरान बठिंडा के नौजवान शुभकरण सिंह की मौत पर सुप्रीम कोर्ट व संयुक्त राष्ट्र संगठन (यूएनओ) से स्वत: संज्ञान लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह सात नवंबर से दिल्ली कूच की तैयारी में थे। सरकार को पूरा समय दिया गया और वह शांतिपूवर्क दिल्ली कूच करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वड़िंग ने सीएम मान को लिखा पत्र- अनिल विज के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हरियाणा-पंजाब सीमा पर किसानों और पुलिस में टकराव को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई गैर-कानूनी और संवैधानिक है। वहीं, प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाने वाली पुलिस और सत्ता के दुरुपयोग की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में पंजाब सरकार भी असफल रही है।

अन्नदाता पर बेरहमी का व्यवहार रुकवाए केंद्र सरकार: गुरमीत सिंह

पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बॉर्डर पर किसान शुभकरण की मौत पर दुख व्यक्त किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आगे आकर ‘अन्नदाता’ के विरुद्ध हरियाणा पुलिस के बेरहमी वाले व्यवहार को रुकवाना चाहिए। किसान मांगों को लेकर शांतिपूर्वक ढंग से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने शुभकरन सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर हर संभव सहायता देने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed