{"_id":"6927540c82ad7c81ab07ab04","slug":"farmer-groups-reached-dussehra-ground-with-flags-in-their-hands-chandigarh-news-c-16-pkl1079-881802-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हाथों में झंडे लेकर दशहरा ग्राउंड पहुंचीं किसान जत्थेबंदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हाथों में झंडे लेकर दशहरा ग्राउंड पहुंचीं किसान जत्थेबंदियां
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली मोर्चे की पांचवीं वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर पंजाब की विभिन्न किसान जत्थेबंदियां बुधवार को सेक्टर-43 स्थित दशहरा ग्राउंड में इकट्ठा हुईं। सुबह 10 बजे से किसानों का आना शुरू हो गया था। बसों, ट्रालियों, टेंपो और निजी वाहनों के जरिए किसानों का जत्था ग्राउंड में पहुंचता रहा। कई किसान हाथों में झंडे लिए पैदल ही पहुंच रहे थे। पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस रैली का हिस्सा बनीं।
दोपहर तक ग्राउंड किसानों से भर चुका था। किसान यूनियनों के समर्थन में नारे लगाते हुए जत्थे अलग-अलग दिशाओं से पहुंचते रहे। मंच पर विभिन्न जत्थेबंदियों के नेता बारी-बारी से संबोधन करते रहे। किसानों की ओर से दशहरा ग्राउंड में बड़े पैमाने पर लंगर की व्यवस्था की गई थी। गाड़ियों में दाल-चावल, रोटी, सब्जियां, चाय और लस्सी पहुंचाई गईं। जगह-जगह स्टॉल लगाकर आने वालों को सेवा दी गई। पानी की भी विशेष व्यवस्था रही। पूरे आयोजन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। दोपहर करीब 3 बजे किसान अपने-अपने शहरों के लिए वापस लौटने लगे।