फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   faridkot suicide, young boy ends life due to financial crisis

18 साल के नौजवान ने फंदा लगा खत्म की जिंदगी, कॉलेज फीस बनी वजह

Wed, 06 Dec 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Updated Wed, 06 Dec 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
faridkot suicide, young boy ends life due to financial crisis
युवक ने लगाई फांसी - फोटो : फाइल फोटो
आज के युवाओं में धैर्य नाम की चीज ही नहीं, 18 साल के नौजवान ने फंदा लगाकर जिंदगी खत्म कर दी। वजह क्या थी, बस कॉलेज की फीस। घटना पंजाब के फरीदकोट की है। जैतो के गांव रामूवाला (डेलियां वाली) में कॉलेज की फीस के पैसे न भर पाने पर किसान के बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


कौर सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गुरप्रीत सिंह (18) बठिंडा के निजी कॉलेज में बीए भाग दो की पढ़ाई कर रहा था। उसे दूसरे सेमेस्टर की फीस जमा करवानी थी। वह कई दिन से फीस के लिए पैसों की मांग कर रहा था। उनके पास डेढ़ एकड़ जमीन है जिस पर खेती से उनका गुजारा चल रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा बैंक का करीब दो लाख रुपये का कर्ज चढ़ा हुआ है। इस कारण परिवार पैसों का इंतजाम नहीं कर पाया। इस बात से परेशान गुरप्रीत सिंह यह कहकर चला गया कि वह खेत में जा रहा है। करीब दो घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह घर पर नहीं आया तो किसी ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ने खेतों में एक पेड़ से फंदा लगा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही गांव के किसान और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। गुरप्रीत सिंह को नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed