फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Faridkot's princess Deepinder Kaur Mehtab dies in Faridkot

पंजाबः फरीदकोट की राजकुमारी दीपइंद्र कौर मेहताब का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

Mon, 12 Nov 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट पंजाब) Updated Mon, 12 Nov 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Faridkot's princess Deepinder Kaur Mehtab dies in Faridkot
राजकुमारी दीपइंद्र कौर मेहताब

फरीदकोट रियासत के आखिरी महाराजा हरिंदर सिंह बराड़ की छोटी बेटी दीपइंद्र कौर मेहताब (82) का रविवार दोपहर निधन हो गया। वह पश्चिम बंगाल के वर्धमान राजघराने में विवाहित थी और इन दिनों फरीदकोट आई हुई थी। उन्होंने रियासती राजमहल में दोपहर 12:40 बजे अंतिम सांस ली। उस समय उनकी बेटी निशा और बेटा जयचंद मेहताब भी मौके पर मौजूद थे। उनका अंतिम संस्कार 12 नवंबर सोमवार को दोपहर 12 बजे शाही समाधि में शाही सम्मान और धार्मिक रीति रिवाज के साथ किया जाएगा।   

विज्ञापन


महाराजा हरिंदर सिंह बराड़ के घर तीन बेटियों और एक बेटे ने जन्म लिया था। इनमें से बेटे की मौत तो महाराजा के जीवित रहते हुए ही हो गई थी जबकि एक बेटी महीपइंद्र कौर का करीब 16 साल पहले निधन हो गया था। फरीदकोट रियासत के नाम पर देश के विभिन्न हिस्सों में करोड़ों रुपये की चल अचल संपत्ति है, जिसकी निगरानी के लिए महाराजा हरिंदर सिंह बराड़ की वसीयत के मुताबिक महारावल खेवाजी ट्रस्ट बना हुआ है, जिसकी चेयरपर्सन भी दीपइंद्र कौर मेहताब थी।
विज्ञापन


हालांकि दीपइंद्र कौर, हर साल सितंबर में आयोजित होने वाले बाबा फरीद मेले में शिरकत करने के लिए फरीदकोट आती थी लेकिन इस बार वह मेले में नहीं पहुंच पाई थी। 17 अक्तूबर को अपने पिता के बरसी समागम में भाग लेने के लिए 11 अक्तूबर को फरीदकोट आई थी। इस दौरान वह यहां अचानक बीमार हो गई और रविवार को उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed