फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   famous singer adnan sami performed in rose festival last day

कभी तो नजर मिलाओ...सुना और लोगों ने जला दी मोबाइल की लाइट

Mon, 20 Feb 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Feb 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
famous singer adnan sami performed in rose festival last day
अदनान सामी के ‘नजर मिलाओ’ पर झूम उठे दर्शक - फोटो : अमर उजाला
तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल में रविवार को  सेक्टर - 10 स्थित लेजर वैली में बॉलीवुड नाइट में अदनान सामी ने शानदार प्रस्तुति दी। जैसे ही मंच पर वह आए और कभी तो नजर मिलाओ गाना शुरू किया तो दर्शक झूम उठे। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ पर्यटन विभाग की ओर से किया गया था।  
विज्ञापन


इस दौरान अदनान सामी ने तेरा चेहरा,  कभी तो नजर मिलाओ, लिफ्ट करा दे गीतों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। अदनान सामी जब मंच पर आए तो लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


अदनान सामी ने बताया कि जब वह चंडीगढ़ के लेजर वैली मंच पर आए तो उन्हें पुलिस वाले ने रोक दिया। पुलिस वालों ने कहा कि अदनान सामी तो मोटा सा है। तक उन्हें मैंने बताया कि नहीं मै अदनान सामी हूं। अब वह मोटा नहीं रहा। इस मजाकिया अंदाज पर लोगों ने खूब ठहाका लगाया।  उन्होंने सभी दर्शकों का  उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर प्रशासन के कई अलाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

230 से 70 किलो किया वजन

famous singer adnan sami performed in rose festival last day
अदनान सामी के ‘नजर मिलाओ’ पर झूम उठे दर्शक - फोटो : अमर उजाला
230 से 70 किलो किया वजन
उन्होंने बताया कि  जब व्यक्ति किसी काम को पूरी नीयति से करता है तो भगवान उसे मुंह मांगा  इनाम जरूर देते हैं। अदनान ने बताया कि उनका वजन 230 किलो था। वह अपने  पिता के साथ लंदन चेकअप कराने गए थे।

डॉक्टर ने अदनान को उनके पिता के सामने कहा कि वह इस वजन के साथ छह माह से ज्यादा नहीं जी पाएंगे तो पिता चिंतित हो गए। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने कहा कि मैं तुम्हारे साथ हमेशा खड़ा रहा लेकिन अब इतना बड़ा दुख नहीं देना कि तुम्हे दफनाना पडे़। तब मैंने आंसू भरकर अपने पिता से ये वादा किया कि यह दिन मैं आपको नहीं देखने दूंगा और अपना 160 किलो वजन कम किया।  

यह कहानी सुनकर सभी लोगों ने तेज आवाज के साथ अदनान सामी का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर लेजर वैली में सात हजार से ज्यादा लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान उन्होंने कई अपने गाए गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed