फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Family members protests against police by keeping four dead bodies on the road in Batala

बटाला में प्रदर्शन: सड़क पर चारों शव रख परिजनों का हंगामा, मुख्य आरोपी भी पकड़ा गया

Mon, 05 Jul 2021 07:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Jul 2021 07:03 PM IST
सार

पंजाब के गुरदासपुर जिले के बलड़वाल गांव में रविवार की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने खिलाफ पंचायत चुनाव व राशन डिपो का आवेदन करने की रंजिश में एक ही परिवार के छह लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज अमृतसर में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन मुख्य आरोपी अभी फरार है। इससे नाराज परिजनों ने सोमवार को घुमान चौक पर चारों शवों को रखकर विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Family members protests against police by keeping four dead bodies on the road in Batala
शवों को रखकर प्रदर्शन करते पारिवारिक सदस्य और बलड़वाल गांव के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बटाला के गांव बलड़वाल में रविवार को एक परिवार के चार लोगों की गोलियां मार कर की गई हत्या के मामले में नामजद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतकों के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को करीब 12.30 बजे मृतकों के परिजन और गांव बलड़वाल के लोगों ने चारों शवों को घुमान चौक पर रखकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया। 

विज्ञापन


वहीं नाजुक हालातों को देखते हुए पूरे पुलिस जिला बटाला के पुलिस उच्चाधिकारी घुमान में तैनात रहे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पुलिस पहले हत्या के मामले में नामजद मुख्य आरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ सोनी को गिरफ्तार करे फिर वह शवों का अंतिम संस्कार करेंगे। पूरा घुमान क्षेत्र सोमवार को पुलिस छावनी में तब्दील था। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था।
विज्ञापन


जसपाल सिंह ने पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाया और कहा कि उसके पिता, दो भाइयों और एक बेटे का कत्ल कर दिया गया है मगर पुलिस सिर्फ आश्वासन ही दे रही है। मुख्य आरोपी सुखजिंदर सिंह सोनी फरार हैं। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा और तब तक वह मृतकों का अंतिम संस्कार नही करेंगे जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में मौजूद श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी हरिकृष्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नामजद मुख्य आरोपी सुखजिंदर सिंह फरार हैं। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी में जुटी हुई हैं।

चार हत्याओं का मुख्य आरोपी काबू
पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के हंगामा के बाद सोमवार देर शाम एसएसपी बटाला रशपाल सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बलड़वाल गोली कांड में नामजद मुख्य आरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ सोनी को सोमवार को गिरफ्तार किया है जबकि उसका भाई जतिंदर सिंह उर्फ ज्योति और कुलविदंर कौर निवासी बलड़वाल को रविवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया था। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करेगी।

क्या है मामला
बटाला के गांव बलड़वाल में रविवार की सुबह करीब छह बजे बलड़वाल के रहने वाले सुखजिंदर सिंह उर्फ ने सोनी ने अपनी भाई ज्योति संग मिलकर अपनी पुरानी रंजिश निकालते हुए गांव बलड़वाल के एक ही परिवार के छह लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। उनका अमृतसर में इलाज चल रहा है। 

शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को दिए बयान के मुताबिक रंजिश यह थी कि उक्त परिवार सुखजिंदर सिंह के खिलाफ पंचायत चुनाव में खड़ा हुआ था और इसके बाद उक्त परिवार के किसी सदस्य ने गांव में राशन का डिपो लेने के लिए सुखजिंदर सिंह के खिलाफ आवेदन किया था। इस वजह से सुखजिंदर सिंह उक्त परिवार के प्रति रंजिश रखता था। वहीं घुमान पुलिस ने सुखजिंदर सिंह सोनी, उसके भाई जतिंदर सिंह ज्योति और पत्नी कुलविंदर कौर के खिलाफ हत्या और असलहा एक्ट का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed