फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Family and close ones reached Bibi Man Kaur's Bhog and last Ardas

बीबी मान कौर के भोग और अंतिम अरदास पर पहुंचे परिवार और करीबी

Sun, 08 Aug 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Family and close ones reached Bibi Man Kaur's Bhog and last Ardas
एथलीट मान कौर के भोग के दौरान मान कौर की तस्वीर के साथ परिजन।
चंडीगढ़। सेक्टर- 40 स्थित गुरुद्वारा में शनिवार को बीबी मान का भोग और अंतिम अरदास का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर वेटरन एथलीट का पूरा परिवार मौजूद रहा। इसके साथ ही उनके परिवार के जानने वाले और बेटे गुरदेव सिंह के जानकार और दोस्त भी मौजूद रहे। वहीं, यूटी ख्ेाल विभाग की ओर से डिस्ट्रिक्ट ख्ेाल अधिकारी कृष्णलाल, एरिया पार्षद गुरबख्श रावत और पार्षद हरदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंजाब सरकार और यूटी प्रशासन का कोई भी अधिकारी मान कौर के भोग पर उपस्थित नही था। भोग के बाद मान कौर के परिवार के जानने वालों ने वहां उपस्थित लोगों के सामने कहा कि मान कौर देश का सम्मान थीं। वह 105 वर्ष की उम्र तक अंतरराष्ट्रीय वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए मेडल जीत रही थीं। उनकी याद में यूटी प्रशासन को एक स्मारक बनाना चाहिए। गॉल ब्लैडर के कैंसर के चलते पिछले महीने 31 जुलाई को उनका निधन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed