फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake story created by police about absconding of Under Trial Prisoner

फिरोजपुरः हवालाती को भगाने के मामले में झूठी निकली पुलिस की कहानी, सच आया सामने

Tue, 25 Jun 2019 07:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Fake story created by police about absconding of Under Trial Prisoner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

फिरोजपुर के तलवंडी भाई चौक से सोमवार को लुधियाना पुलिस की कस्टडी से हवालाती के फरार होने का मामला पुलिस की झूठी कहानी साबित हुई। इसके बाद पुलिस ने एएसआई और हवलदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि पुलिस टीम लुधियाना से हवालाती को बस से नहीं बल्कि आरोपी द्वारा मुहैया करवाई गई कार से मुक्तसर जाने की जगह तरनतारन के चोहला साहिब पहुंची थी। 
विज्ञापन


यहीं से हवालाती फरार हो गया था। जीरा के डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि सोमवार को जो तलवंडी भाई चौक से हवालाती को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की सूचना लुधियाना पुलिस टीम ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जांच में पूरी तरह से झूठी पाई गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को लुधियाना जेल में बंद जसबीर सिंह निवासी दस्सोवाल थाना वल्टोहा जिला तरनतारन की किसी मामले में फिरोजपुर में पेशी थी। 

हवालाती को लुधियाना से लाने ले जाने के लिए एएसआई अजमेर सिंह की ड्यूटी लगी थी। लेकिन पुलिस टीम बस से जाने की जगह आरोपी द्वारा मुहैया करवाई गई कार से गए और वहां से आरोपी फरार हो गया।

इसके बाद एएसआई उसी कार से वापस तलवंडी भाई चौक पर पहुंचे और यहां पर उन्होंने हवालाती के पुलिस कस्टडी से चार लोगों द्वारा पिस्तौल के बल पर छुड़ाए जाने की झूठी कहानी रच दी। 

डीएसपी ने बताया कि जब जांच शुरू हुई तो घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि यहां पर ऐसी कोई घटना घटी ही नहीं। लुधियाना पुलिस टीम के एएसआई अजमेर सिंह से पूछताछ की गई तो उन्होंने सच बता दिया। इस मामले में पुलिस ने चोहला साहिब से संबंधित थाने में एएसआई और हवलदार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बस की जगह उपलब्ध करवाई गई कार में बैठकर पेशी की यह दूसरी घटना है। इसके पहले पिछले साल जुलाई में फिरोजपुर के थाने के पास जुड़वा नहरों से कुख्यात तस्कर सिंह उर्फ राणा पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उस समय भी पटियाला पुलिस के जवान उसे बस में न लाकर उसके द्वारा मुहैया करवाई गई कार में सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed