माता मनसा देवी की कृपा से प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि व विकास का नया मार्ग प्रशस्त होगा। हरियाणा प्रदेश विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। यह कहना है हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का। वह मंगलवार को नवरात्र के छठे दिन पंचकूला स्थित माता मनसा देवी दरबार में माथा टेकने पहुंचे थे। उन्होंने माता के दर्शन करने के बाद हवन में भी भाग लिया। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। यहां जल्द ही लिफ्ट लगेगी और मंदिर के प्रांगण को दूसरी ओर से भी चौड़ा किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आरती में एक साथ हिस्सा ले सकें।
माता मनसा देवी के दरबार पहुंचे सीएम, कई बड़ी घोषणाएं की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने नवरात्र व नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता मनसा देवी मंदिर के निर्माण के 200 साल पूरे होने पर साल भर कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजन की तैयारी की गई है। इसी कड़ी में प्रत्येक शाम भजन संध्या का कार्यक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंदिर परिसर में चार नए मंदिरों व जीर्णोद्धार के बाद दो नए मंदिरों का लोकार्पण और शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया।
मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कालका स्थित सिद्ध शक्ति पीठ काली माता मंदिर में भी माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान कालका विधायक लतिका शर्मा ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हवन यज्ञ में भाग लेकर आहुति भी डाली। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पार्किंग की समस्या पर कहा कि मैनेजमेंट से बात करके इस समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पिंजौर स्थित कौशल्या डैम का भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि डैम के बारे में उन्हें कई शिकायतें मिली थीं।