फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष विजय सांपला ने किया शक्ति प्रदर्शन

Tue, 12 Apr 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Power performance of new BJP state president vijay sampla in chandigarh
विजय सांपला, पंजाब भाजपा अध्यक्ष - फोटो : amar ujala

पंजाब भाजपा के नए प्रधान विजय सांपला ने चंडीगढ़ में जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन के साथ सूबे की कमान संभाली। भाजपा मुख्यालय में हुए समागम के दौरान सूबे भर से कार्यकर्ता उनका स्वागत करने को उमड़े। वहीं, पंजाब भाजपा के सभी प्रमुख नेता सांपला की ताजपोशी में शामिल हुए। भाजपा मुख्यालय पर सुबह दस बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सांपला शताब्दी से चंडीगढ़ पहुंचे। डॉ. बीआर अंबेदकर को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद वह समागम में आए। मुख्यालय के गेट पर भाजपाइयों ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला और पटाखे चलाए।

Power performance of new BJP state president vijay sampla in chandigarh
विजय सांपला, पंजाब भाजपा अध्यक्ष - फोटो : amar ujala

सांपला ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि सऊदी अरब में मजदूरी करने वाला यह शख्स राजनीति में आएगा और इस मुकाम तक पहुंचेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सभी नेताओं के अनुभव और वर्करों के उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। कांग्रेस की ओर से प्रशांत किशोर को चुनावी कमान सौंपने पर उन्होंने कहा कि एक ही कोच सारे खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देता है, पर सभी उतना अच्छा नहीं खेल सकते। आप का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि यह नई पार्टी पानी के मुद्दे पर पंजाब में कुछ कहती है, दिल्ली में कुछ। सुप्रीम कोर्ट में कुछ कहती है और बाहर कुछ और।

Power performance of new BJP state president vijay sampla in chandigarh
विजय सांपला, पंजाब भाजपा अध्यक्ष - फोटो : amar ujala

पंजाब प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि सारी पार्टी एकजुट है, कमल शर्मा हों या विजय सांपला। पार्टी 23 सीटों पर तो चुनाव लड़ेगी ही, आगे की बात हाईकमान और सीएम प्रकाश सिंह बादल तय करेंगे। सांपला कमजोर वर्ग से हैं, लेकिन मजबूत पार्टी के प्रधान बने हैं। जल्द ही राज्य का दौरा करेंगे, सबको साथ लेकर विकास करेंगे। वित्तमंत्री अरुण जेटली की ओर से भेजा संदेश स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि सांपला उन नेताओं में से हैं, जिन्होंने बिना पद मिले लंबे समय तक पार्टी की सेवा की है। जमीन पर काम करके ऊपर आए, सफल मंत्री बने। वह और उनकी टोली पंजाब को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Power performance of new BJP state president vijay sampla in chandigarh
विजय सांपला, पंजाब भाजपा अध्यक्ष - फोटो : amar ujala

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सांपला को प्रधान बना कर पार्टी ने वर्करों के मन का फैसला किया है। निवर्तमान प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां विधायक दल के नेता और प्रदेश प्रधान दोनों दलित वर्ग से हैं। नए प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने पहले भाषण में बाल कथाओं के जरिए वर्करों और नेताओं को एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्राइमरी में पढ़ते थे कि एक छड़ी टूट जाती है, चार नहीं टूटतीं। क्या अब भी इस कहानी का प्रभाव है।

विज्ञापन
Power performance of new BJP state president vijay sampla in chandigarh
विजय सांपला, पंजाब भाजपा अध्यक्ष - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि इसी तरह जाल में फंसे कबूतर इधर-उधर जोर लगाते हैं, फिर एक सयाने कबूतर की बात सुन कर एक ही दिशा में जोर लगाते हैं, जो जाल लेकर उड़ने में कामयाब हो जाते हैं। फिर उन्होंने तीसरी कहानी सुनाई कि दो बिल्लियों की लड़ाई में रोटी बंदर खा जाता है। खुलकर कुछ कहे बिना सांपला ने कहा कि वह जो कहना चाहते हैं, वह सारे समझ गए। हमें प्राइमरी से शुरू करने की जरूरत है। उम्मीद है कि यह कहानी याद रखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed