फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   facebook live feature very useful for leaders in punjab assembly election campaigning

विस चुनावः नेताओं के लिए वरदान बना FB का एक फीचर, देखिए कैसे?

Tue, 24 Jan 2017 07:46 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 24 Jan 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
facebook live feature very useful for leaders in punjab assembly election campaigning
Facebook
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के एक फीचर ने विधानसभा चुनाव प्रचार को हाइटेक बना दिया है। यह नेताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। आप रैली में जाओ या न जाओ। नेताजी आपके पास जरूर आ जाएंगे। आप चाहो या न चाहो। नेताजी अपने दो बोल जरूर सुनाएंगे। ऐसा हो रहा है नेताओं का प्रचार के लिए हाइटेक तकनीक का इस्तेमाल करने से। ऐसे में फेसबुक का लाइव ऑप्शन उनके लिए वरदान बन चुका है।
विज्ञापन


वहीं, इमो और अन्य वीडियो कालिंग आप्शन उनकी रैलियों को आम जनता तक पहुंचा रहे हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रचार का तरीका हाईटेक हो गया है। नेता जहां अपनी सारी बातें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वहीं, अपनी रैलियां तक फेसबुक और अन्य माध्यमों से लाइव चला रहे हैं। नेताओं की माने तो इससे दो फायदे होते हैं एक तो जो लोग रैली में शामिल नहीं हो पाते हैं। वे फोन या कंप्यूटर खोलते ही जान जाते है कि उनके नेता क्या कहकर गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा नेता भी यह जान जाते हैं कि लोग उनके बारे में क्या सोच रखते है। जब लाइव प्रोग्राम चल रहा होता है तो वहां लोगों को अपनी राय रखने का मौका भी दिया जाता है। पंजाब के सबसे एडवांस शहर मोहाली में तो यह तरीका सबसे ज्यादा हिट हो रहा है। यहां पर आम आदमी पार्टी के बड़े नेता हो या अकाली दल के पार्षद, अपने डोर-टू-डोर प्रचार को लाइव चला रहे हैं। प्रचार चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों का हर जगह जाना संभव नहीं है। ऐसे में नेताजी अपने समर्थकों से जुड़े रहने के लिए टेलीफोनिक रैलियां भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक प्रोग्राम आप के कनवीनर अरविंद केजरीवाल की तरफ कुछ माह पहले किया गया था। उन्हें फेज-6 में रात को पहुंचना था। वह पहुंच नहीं पाए। इसके बाद टेलीफोन के जरिए ही अपने कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed