फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Expert committee formed to permanently destroy cannabis plants

Chandigarh News: भांग के पौधे स्थायी तौर पर नष्ट करने के लिए विशेषज्ञ समिति बनाई

Fri, 18 Oct 2024 04:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Expert committee formed to permanently destroy cannabis plants
चंडीगढ़। खाली स्थानों पर उग रहे भांग के पौधों का नशे के लिए प्रयोग होने पर लिए संज्ञान मामले में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन ने हाईकोर्ट को बताया कि समस्या के स्थायी तौर पर निपटारे के लिए विशेषज्ञों की कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में बागबानी व कृषि विभाग सहित कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा। इनकी सलाह पर आगे कार्रवाई कर दी जाएगी। अप्रैल में संगरूर में 800 ग्राम सुल्फे की बरामदगी के मामले में सह आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को बताया गया था कि पंजाब-हरियाणा सचिवालय के निकट व राजेंद्र पार्क में भांग के बड़ी मात्रा में पौधे लगे हुए हैं। इन्हीं भांग के पौधों से सुल्फा व अन्य नशीली सामग्री तैयार होती है। अक्सर शहर के लोग आसानी से मिलने वाली नशे की इस सामग्री का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे जाते हैं। हाईकोर्ट ने कहा था कि यह बेहद गंभीर विषय है, क्योंकि नशा न केवल आम लोगों को बल्कि खास तौर पर युवाओं को दीमक की तरह खा रहा है। ऐसे में आसानी से उपलब्ध नशे को समाप्त करना बहुत जरूरी है। इन पौधों को नष्ट करने की जिम्मेदारी या तो सरकार भूल गई है या फिर आंखें मूंदे बैठी है। इन पौधों की आसानी से उपलब्धता की वजह से युवा इसे नशे में बदलकर तस्करी कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ को भांग के इन पौधों को नष्ट करने को लेकर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था। सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से कुछ फोटो पेश करके बताया गया कि विभिन्न सेक्टरों से इन पौधों को नष्ट किया गया है। हाईकोर्ट ने कहा था कि जिस प्रकार से पौधों को काटा गया है उनकी जड़ों को वहीं छोड़ दिया गया है। यह कुछ ही समय में फिर उग जाएंगे। इन्हें जड़ से नष्ट नहीं किया गया और न ही इन्हें जलाया गया है। कोर्ट का विचार था कि भांग के पौधों को स्थायी तौर पर नष्ट करने के लिए कोई ठोस उपाय होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed