फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Expandation of Punjab University and PGI, Chandigarh

PU और PGI का होगा विस्तार, जानिए कैसे

Fri, 06 Jun 2014 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Jun 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
Expandation of Punjab University and PGI, Chandigarh

पंजाब यूनिवर्सिटी ने चंडीगढ़ प्रशासन को 100 एकड़ और पीजीआई ने 150 एकड़ अतिरिक्त जमीन विभिन्न प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए काफी समय पहले मांगी थी। इस मामले को लेकर वीरवार को चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल, पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर, पीजीआई डायरेक्टर योगेश चावला सहित प्रशासन के कई आला अधिकारियों की अहम बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में दोनों संस्थानों की ओर से नए प्रोजेक्ट के लिए भेजे गए प्रपोजल पर विस्तार से चर्चा हुई। शिवराज पाटिल ने कहा कि दोनों संस्थान देश दुनिया में काफी नाम कमा रहे हैं। ऐसे में अगले 50 सालों के प्लान को देखते हुए इन दोनों संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर जमीन अलॉट की जाएगी।
विज्ञापन


इस मामले में पाटिल ने प्रशासन के अधिकारियों को मामले पर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं। मीटिंग में प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा, प्रिंसिपल सेक्रेटरी गवर्नर एमपी सिंह, वित्त सचिव सर्वजीत सिंह, डा.एके गुप्ता और सुमित कौर भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन के प्रयोग पर प्रशासन रखेगी पूरी नजर
चंडीगढ़ प्रशासन नियमों के तहत ही पीजीआई और पीयू को जमीन अलॉट करेगा। साथ ही दोनों संस्थानों द्वारा जमीन के सही प्रयोग पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। दोनों संस्थानों को पहले ही अपने प्रोजेक्ट की रूपरेखा चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपनी होगी। मौजूदा जमीन के चारों तरफ बाउंडरी वॉल बनाने, वॉटर हारवेस्टिंग सिस्टम, सोलर एनर्जी और अंडर ग्राउंड पार्किंग जैसे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए शिवराज पाटिल की ओर से निर्देश दिए हैं।
 
पीयू तैयार करेगा रिसर्च ब्लॉक और हॉस्टल
पीयू अधिकारियों के अनुसार नई जमीन मिलने पर वहां नए एकेडकिम ब्लॉक के अलावा, रिसर्च लैब, हॉस्टल सहित रेजीडेंसियल प्लॉन तैयार किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार पीयू ने सारंगपुर में जमीन मांगी थी, लेकिन प्रशासन अब पीयू को कालोनी नंबर-5 और कजहेड़ी में जमीन की तलाश कर रहा है। उधर पीजीआई ने भी एक्टेंशन के लिए सारंगुर को प्राथमिकता दी है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार वहां पर पहले से थीम पार्क बनाने का प्रपोजल है, अभी जमीन कहां दी जाएगी इसपर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

पीजीआई का इन विभागों का होना एक्सटेंशन
1.न्यूरोसाइंस सेंटर : 280 बेड का सेंटर होगा। इनमें जनरल वार्ड के लिए 150 बेड, 30 बेड आईसीयू, दो आपरेशन थियेटर, एक जनरल ओटी और 25 प्राइवेट वार्ड व लेबोरेटरी भी होगी।

2. एडवांस मेंटल हेल्थ केयर सेंटर : 150 बेड का सेंटर होगा। बच्चों और किशोरों के लिए अलग से वार्ड होगा।
3. एडवांस मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर : 228 करोड़ रुपये से यह तैयार होगा। इसमें 140 करोड़ रुपये बिल्डिंग के लिए मिलेंगे साथ ही 68 करोड़ रुपये से मशीने व अन्य सामान खरीदे जाएंगे।
4.एडवांस लिवर सेंटर : 100 बेड का एडवांस लिवर सेंटर बनना है। यह नार्थ इंडिया का सबसे आधुनिक सेंटर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed