फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Exam results released .. All students up to class VIII pass under RTE

परीक्षा परिणाम जारी.. आरटीई के तहत आठवीं तक के सभी विद्यार्थी पास

Fri, 09 Apr 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Exam results released .. All students up to class VIII pass under RTE
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने वीरवार को तीसरी से आठवीं तक की कक्षाओं का ऑनलाइन परीक्षा परिणाम जारी किया। इन विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा भी ऑनलाइन ही आयोजित की गई थी। कई स्कूलों में छठी से आठवीं तक के कुछ बच्चे अभिभावकों की अनुमति के साथ परीक्षा देने स्कूल आए थे। विभाग की ओर से तीसरी से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को पास कर दिया गया है। शिक्षा के अधिकार आरटीई के तहत पहली से आठवीं तक के किसी भी विद्यार्थी को अनुत्तीर्ण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, शिक्षकों ने नो फेल पॉलिसी का विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि इस पॉलिसी के कारण आठवीं तक किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं कर सकते, इसका फायदा उठाकर विद्यार्थी पढ़ते नहीं हैं। इसके परिणामस्वरूप नौवीं कक्षा में आते ही हजारों की संख्या में ग्रेस अंक देने के बावजूद विद्यार्थी फेल हो जाते हैं। शिक्षकों ने यह भी बताया कि विद्यार्थियों को व्हाट्सएप के जरिए उनका रिपोर्ट कार्ड भेजा गया है। हालात सामान्य होने पर स्कूल बुलाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट...
पंजाब ने नो फेल पालिसी हटाकर आठवीं कक्षा को बोर्ड बना दिया है। हमने भी चंडीगढ़ के स्कूलों के लिए पंजाब की तर्ज पर नो फेल पालिसी हटाने के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। लेकिन अभी तक हमें उनकी तरफ से कोई निर्देश नहीं मिली है। कोरोना के हालातों को देखते हुए आने वाले सेशन में पॉलिसी में बदलाव की संभावना कम ही लग रही। रुबिंदरजीत सिंह बराड़, शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed