फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Everyone is crazy about the Six Pack of Sekhons .. Preparations are being done for Mr. Olympia

सेखों के सिक्स पैक का हर कोई दीवाना.. मिस्टर ओलंपिया की कर रहे तैयारियां

Sun, 05 Jan 2020 10:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Everyone is crazy about the Six Pack of Sekhons .. Preparations are being done for Mr. Olympia
चंडीगढ़। मलोया थाना के इंचार्ज हरिंदर सिंह सेखों के सिक्स पैक का हर कोई दीवाना है। वे किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लगते। बॉडी बिल्डिंग की बदौलत वे कई बार चंडीगढ़ पुलिस का नाम रोशन कर चुके हैं। वे अब तक पांच इंटरनेशनल मेडल, 7 बार मिस्टर चंडीगढ़ और दर्जनों नेशनल मेडल हासिल कर चुके हैं। वे अब मिस्टर ओलपिंया की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे इस बार चंडीगढ़ पुलिस का झंडा बुलंद करके आएंगे। पेश है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश-
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस में कब शामिल हुए?
मैं मूल रूप से पंजाब के जिला पटियाला निवासी हूं। दो भाई बहनों में सबसे छोटा हूूं। पड़ोस में एक अंकल रहते हैं। उन पर पुलिस की वर्दी बहुत ज्यादा शूट करती थी। तभी सोच लिया था कि पुलिस में जाना है। उसके बाद 30 सितंबर वर्ष 1997 में चंडीगढ़ पुलिस में बतौर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के पद पर भर्ती हुआ। अब मलोया थाने में पोस्टेड हूं।
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग का शौक कैसे जागा?
स्कूल के समय से ही एथलीट का शौक था। महज 16 साल की उम्र में यानी 1994 में पटियाला स्थित अपने स्कूल की तरफ से ओपन नेशनल मेडल जीत कर लाया। इसकी प्रैक्टिस के दौरान डिस्क डैमेज हो गई। एक बार तो लगा कि दोबारा कभी फील्ड में वापस नहीं आ पाउंगा, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। डॉक्टर ने रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने की सलाह दी। उसके बाद जिम करना शुरू कर दिया। जिमिंग के दौरान ही मुझे बाडी बिल्डिंग का शौक उठा और इस दिशा में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने शरीर को कैसे मेंटेन करते हैं?
सुबह 6.30 बजे उठकर सबसे पहले नीबू पानी पीता हूं। इसके बाद करीब पांच किलोमीटर से भी ज्यादा सैर करने के बाद 7.15 बजे नाश्ता। नाश्ते में प्रोटीन डाइट ज्यादा हो, इसका ध्यान रखता हूं। उसके बाद पौने आठ बजे जिम जाता हूं। वहां करीब डेढ़ घंटे पसीना बहाता हूं। मेरा फोकस जितना एक्सरसाइज पर है, उतना डाइट पर। एक डाइट चार्ट बनाया हुआ है उसी को फालो करता हूं।
कहां-कहां मेडल जीत चुके हैं?
साल 2003 में पहली बार मिस्टर चंडीगढ़ बना। उसके बाद लगातार सात बार मिस्टर चंडीगढ़ रहा। साल 2014 में मुंबई में आयोजित वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग में छठवें स्थान पर रहा। साल 2015 में मुंबई में ही आयोजित बॉडी बिल्डिंग में दूसरे नंबर पर रहा। साल 2016 में हांगकांग में आयोजित एशिया ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। सालन 2017 में अमेरिका स्थित लॉस एंजेल्स वर्ल्ड पुलिस गेम में दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज और साल 2019 में लास वेगास में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।

बॉडी बनाने वाले युवाओं को टिप्स
1. सुबह जल्द उठें
2. कम से कम एक घंटा वर्कआउट करें
3.डाइट चार्ट प्लान तैयार करें
4.हर तीन घंटे में कुछ न कुछ खाएं
5.सप्लीमेंट के इस्तेमाल से बचें
आपके जीवन का क्या लक्ष्य है?
इंटरनेशल में बॉडी चैंपियनशिप में पांच बार मेडल जीत चुका हूं। अब मेरा अगला लक्ष्य मिस्टर ओलंपिया में गोल्ड मेडल लाकर चंडीगढ़ पुलिस का नाम रोशन करना है। इसके लिए सोल्डर, आर्म्स और थाई पर ज्यादा फोकस कर रहा हूं। कैलोरी पर भी ध्यान रख रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed