{"_id":"4db030c29eaf1f74988218de65f23df7","slug":"everyday-40-people-injured-with-dog-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्ाहर में रोजाना 40 लोगों को काटते हैं कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्ाहर में रोजाना 40 लोगों को काटते हैं कुत्ते
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 10 May 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सेक्टर-19 स्थित एंटी रेबीज क्लीनिक में रोजाना डॉग बाइट के 40 नए केस आ रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि इसमें पंचकूला, मोहाली, खरड़ और रोपड़ के भी कुछ केस शामिल होते हैं। शुक्रवार को भी क्लीनिक में एक घंटे के भीतर छह से सात केस आ चुके थे।
क्लीनिक पहुंचे लोगों में नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ काफी गुस्सा था। उनका कहना था कि नगर निगम की ओर से लावारिस कुत्तों को पकड़ने में कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे मासूमों की दिक्कते बढ़ती जा रही हैं। अपनी छह साल की बेटी के साथ पहुंचे सेक्टर 42-बी अटावा के प्रवीन गोयल ने बताया कि उनकी बेटी वंशिका प्रेस के कपड़े लेने गई थी। जैसे ही दुकान पर पहुंची तो पास बैठे एक कुत्ते ने उसे नोच लिया।
विज्ञापन
क्लीनिक से सिर्फ वैक्सीन मिल रही
क्लीनिक की ओर से दावा किया गया कि यहां पर पीड़ितों को रैबीरेक्स नामक वैक्सीन लगाई जा रही है। इसका मूल्य सौ रुपये है जबकि बाजार में इसकी कीमत 350 रुपये है।
सीरम का स्टॉक उनके पास नहीं है। पीड़ितों पर अमूमन दो सीरम लगते हैं। इनकी कीमत कुल 850 रुपये है। मरीजों को ये सीरम बाहर से मंगाने पड़ते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से क्लीनिक में सीरम नहीं है।