{"_id":"dcb0976816bf63ed052035de4685a67b","slug":"evergreen-songs-program-on-february-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदाबहार गीतों को सुनना चाहते हैं तो 15 को पहुंचे यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदाबहार गीतों को सुनना चाहते हैं तो 15 को पहुंचे यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Feb 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथ्वीराज यादगार सोसाइटी अमर उजाला के सहयोग से सदाबहार गीतों पर एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।
विज्ञापन
यह आयोजन विख्यात संगीतकार पृथ्वीराज ओबरॉय की याद में 15 फरवरी को बाल भवन सेक्टर 23 में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में नायक ब्रदर्स के साथ म्यूजिक कॉ-आर्डिनेटर विवल शर्मा, राजिंदर उर्फ कमाण्डो प्रस्तुति देंगे। वो गीत जो मुकेश, किशोर, लता मंगेशकर, आशा भोंसले, मन्ना डे और महेन्द्र कपूर द्वारा गाए गए हो।
वह शाम कितनी खुशनुमा होगी। यह तो कल्पना कर महसूस की जा सकती है।
15 फरवरी की शाम साढ़े पांच बजे से बाल भवन में नायक ब्रदर्स संगीत प्रेमियों के लिए एक शाम सदाबहार मधुर गीतों के नाम कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
इसमें संगीत प्रेमी अपने पसंदीदा गीत सुन सकेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है। चंडीगढ़ सेक्टर-17 डी स्थित दीपक रेडियोज से नि:शुल्क पास प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन