{"_id":"58236fc14f1c1bf47eb39c1d","slug":"ett-teacher-on-tower-from-160-hours-police-appeal-to-came-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर पर टीचर्स: 160 घंटे बीत गए, मनाने के सभी प्रयास नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टावर पर टीचर्स: 160 घंटे बीत गए, मनाने के सभी प्रयास नाकाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़े दो टीचर्स
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी की मांग पर अडिग दोनों टीचरों को पंजाब भवन में मोबाइल टावर पर चढ़े करीब 160 घंटे से अधिक वक्त हो गया है। दोनों की हालत काफी बिगड़ चुकी है, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हैं। पुलिस और प्रशासन रोजाना अपने-अपने स्तर पर दोनों को मनाने के प्रयास कर चुकी हैं, लेकिन वह मांगें पूरी न होने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हैं।
बुधवार को भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों टीचरों को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इस पर अब अधिकारी भी कहने लगे हैं कि दोनों थक हारकर खुद ही नीचे उतर जाएंगे। वहीं पुलिस और फायर बिग्रेड के जवान मोबाइल टावर पर तैनात किए गए हैं। पुलिसकर्मी दोनों टीचरों की हर हरकत को वीडियो में कैद कर रहे हैं।
यह था मामला
पंजाब स्थित गुरदासपुर निवासी राकेश और फाजिल्का निवासी दीपक मांगों को लेकर बुधवार रात चंडीगढ़ आए थे। बुधवार रात करीब तीन बजे दोनों टीचर पंजाब भवन के अंदर मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे। ईटीटी टीचरों ने नौकरी न मिलने का विरोध करते हुए टावर पर चढ़कर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बैठक करवाने की मांग की थी।