{"_id":"62827bb90f80785ebb3877e3","slug":"esp-collapse-in-lehra-mohabbat-power-plant-will-be-investigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: लहरा थर्मल प्लांट में ईएसपी गिरने की होगी जांच, तीन सदस्यीय समिति मंगलवार को करेगी दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: लहरा थर्मल प्लांट में ईएसपी गिरने की होगी जांच, तीन सदस्यीय समिति मंगलवार को करेगी दौरा
Mon, 16 May 2022 10:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 16 May 2022 10:01 PM IST
सार
घटना की जांच के लिए मंगलवार को समिति थर्मल प्लांट पहुंचेंगी और जांच के बाद ही आगे का काम शुरू किया जाएगा। सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि इस मामले में लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट में राख उत्सर्जित करने के लिए इलेक्ट्रोस्टेटिक प्रीसिपिटेटर (ईएसपी) सिस्टम गिरने के मामले की पंजाब सरकार जांच कराएगी। इस मामले में करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इस घटना में दो कर्मचारी भी घायल भी हो गए हैं। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
ईएसपी खराब होने के कारण थर्मल प्लांट की यूनिट नंबर दो में बिजली उत्पादन ठप हो गया है, जिससे पंजाब में बिजली संकट और बढ़ गया है। इस घटना के बाद पावरकॉम के सीएमडी बलदेव सिंह विशेष रूप से प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की और अधिकारियों से घटना की रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन
इस पूरे मामले की जांच के लिए उनके द्वारा जांच टीम भी बनाई गई है। जो घटना की जांच के लिए मंगलवार को थर्मल प्लांट पहुंचेंगी और जांच के बाद ही आगे का काम शुरू किया जाएगा। सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि इस मामले में लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
10900 मेगावाट पहुंची मांग
अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। 2021 में इस समय मांग 6000 से 6400 मेगावाट थी लेकिन अब यह 10900 मेगावाट तक पहुंच गई है। बिजली न मिलने से समस्या और भी विकराल होती जा रही है। राज्य में लगातार बिजली के कट लगाए जा रहे हैं।