{"_id":"5de904308ebc3e54921f5f03","slug":"entrance-exam-for-phd-on-7-december-in-murthal-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपतः मुरथल विवि में पीएचडी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कल, 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपतः मुरथल विवि में पीएचडी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कल, 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य
Fri, 06 Dec 2019 12:41 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में पीएचडी में दाखिले के लिए 7 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। पीएचडी में क्वालिफाई करने के लिए परीक्षार्थी को 50 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है। परीक्षार्थी को पेन और पेंसिल विवि उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमएस धनखड़ ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए विवि के केमिकल ब्लॉक में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक का होगा। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थियों को 100 प्रश्न हल करने के लिए 120 मिनट मिलेंगे। परीक्षा में पहले 50 प्रश्न रिसर्च मैथडोलॉजी से संबंधित होंगे, जबकि अन्य 50 प्रश्न विषय से संबंधित होंगे।
विज्ञापन
पीएचडी में क्वालिफाई करने के लिए परीक्षार्थी को 50 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है। अगर किसी परीक्षार्थी को पीएचडी की प्रवेश परीक्षा से संबंधित शिकायत है तो परीक्षार्थी उसी दिन अपनी शिकायत विवि की परीक्षा शाखा को दे सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विवि की परीक्षा शाखा 12 दिसबंर से पहले परिणाम घोषित कर देगी। परीक्षार्थी अपनी लॉग इन आईडी के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।