फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Enquiry will be on Driving while Drinking in Mohali

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं

Thu, 25 Dec 2014 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 25 Dec 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
Enquiry will be on Driving while Drinking in Mohali

शहर में अब शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं। पुलिस ने ऐसे लोगों पर नकेल कसने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके पहले चरण में पुलिस ने दस नए एल्कोहलमीटर खरीदे हैं, जिन्हें नाकों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


साथ ही और कुछ नए अति आधुनिक उपकरण ट्रैफिक पुलिस को दिए जाएंगे। यह जानकारी बुधवार को डीसी की तरफ से नगर निगम भवन में जिला स्तरीय रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग में दी गई।
विज्ञापन


डीसी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि शहर में उचित जगह पर ट्रैफिक नियमों संबंधी जागरूकता बोर्ड लगाए जाएं। यदि कहीं पर ट्रैफिक लाइटें बंद पड़ी हैं, उन्हें तुरंत ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी हेडक्वार्टर हरपाल सिंह संधू ने जिला ट्रांसपोर्ट अफसर करन सिंह को कहा कि लोगों में ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूकता करने के लिए सेमिनार व वर्कशॉप करवाई जाए।

सिद्धू ने बताया कि एक जनवरी से सात जनवरी तक पुलिस सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाएगी। इसमें ट्रैफिक नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए निचले स्तर पर मुहिम शुरू की जाएगी।

स्कूलों व कॉलेजों में ट्रैफिक नियमों संबंधी विद्यार्थियों के पेंटिंग मुकाबलों के साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग समेत कई तरह के मुकाबले करवाए जाएंगे। ट्रक व टैक्सी यूनियनों, ऑटो रिक्शा ड्राइवरों को ट्रैफिक भी नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

मीटिंग में एडीसी (विकास) पुनीत गोयल, एडीसी जनरल पूनमदीप कौर, सहायक कमिश्नर जश्नप्रीत कौर गिल, एसडीएम मोहाली लखमीर सिंह, एसडीएम खरड़ सुखजीत पाल सिंह, एसडीएम डेराबस्सी संजीव कुमार हाजिर थे।


शहर में देर रात तक लगेंगे नाके
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को मजबूत किया जा रहा है। नए मुलाजिम ट्रैफिक पुलिस में शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब शहर में देर रात नाके लगाए जाएंगे। साथ ही ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed