{"_id":"62491cbdc27afd4ae271af1d","slug":"enforcement-directorate-filed-chargesheet-against-nephew-of-punjab-former-cm-charanjit-channi-in-illegal-sand-mining-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के भतीजे के खिलाफ चार्जशीट दायर, ईडी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के भतीजे के खिलाफ चार्जशीट दायर, ईडी ने की कार्रवाई
Sun, 03 Apr 2022 09:34 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 03 Apr 2022 09:34 AM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूपिंदर सिंह हनी के आवासीय परिसर से कुल 10 करोड़ रुपये से अधिक नकद, 21 लाख से अधिक मूल्य का सोना और 12 लाख रुपये की रोलेक्स घड़ी जब्त की थी।
विज्ञापन
भूपिंदर हनी के साथ पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध खनन केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे व उसके सहयोगी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में भतीजे भूपिंदर हनी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग व अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इस मामले की अगली सुनवाई छह अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
एजेंसी ने स्पेशल प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत जज रूपिंदरजीत चहल की अदालत में चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट के मुताबिक भूपिंदर सिंह हनी, कुदरतदीप सिंह और संदीप कुमार प्रोवाइडर्स ओवरसीज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे। इस कंपनी को 2018 में बनाया गया था। इसी साल शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस ने अवैध खनन में कुदरतदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। उसके बाद ईडी ने शहीद भगत सिंह नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर की धारा 379, 420, 465, 467, 468 और 471 के तहत प्राथमिकी के अलावा खनन और खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(1) और 4(1) के तहत दर्ज मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
जांच की आंच पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे हनी तक जा पहुंची। 18-19 जनवरी को ईडी को हनी के घर से करीब 7.9 करोड़ रुपये कैश मिला, वहीं हनी के सहयोगी संदीप कुमार के ठिकाने से 2 करोड़ रुपये मिले थे। ईडी ने पिंजौर रॉयल्टी कंपनी के मालिक कुदरतदीप सिंह, उनके सहयोगियों और शेयर धारक कंवरमहीप सिंह, मनप्रीत सिंह, सुनील कुमार जोशी, जगवीर इंदर सिंह सहित आरोपी व्यक्तियों और उनके सहयोगियों के परिसरों पर भी दबिश दी थी।
विज्ञापन
प्रोवाइडर्स ओवरसीज कंसलटेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक रणदीप सिंह सहित इसके अन्य निदेशकों और शेयरधारकों के परिसरों पर भी छापे की कार्रवाई हुई थी। ईडी ने मोहाली, लुधियाना, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पठानकोट में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर आरोपियों और उनके सहयोगियों के व्यावसायिक और आवासीय परिसरों पर दो दिन तक दबिश की कार्रवाई चलाकर पंजाब की सियासत को हिलाकर रख दिया था। उसके बाद चार फरवरी को ईडी ने हनी को गिरफ्तार कर लिया। जिन जगहों की तलाशी ली गई, उनमें हनी का निवास होमलैंड हाइट्स सोसाइटी मोहाली सेक्टर-70 स्थित आवास भी शामिल है।
चार्जशीट में ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 3 (धन शोधन का अपराध), 4 (धन शोधन के लिए सजा), 44 (विशेष अदालतों द्वारा विचारणीय अपराध) और 45 (संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध) का आरोप लगाया है। इसमें चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी और उसके सहयोगी कुदरतदीप सिंह का नाम है।