{"_id":"5b3658714f1c1bc96b8b8d2d","slug":"electricity-will-be-more-affordable-for-the-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली को लेकर ग्रामीणोँ के लिए खुशखबरी, सस्ती दर में बिजली उपलब्ध कराएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली को लेकर ग्रामीणोँ के लिए खुशखबरी, सस्ती दर में बिजली उपलब्ध कराएगी सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Jun 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में ग्रामीणों के लिए बिजली सस्ती दरों पर मिलेगी। साथ ही उन्हे 24 घंटे बिजली उपलब्ध भी करवाई जाएगी। इस कार्ययोजना पर सरकार ने काम शुरू कर दिया है। इसका मकसद बिजली कंपनियों को घाटे से उबारना और ग्रामीणों में बिल देने की आदत को विकसित करना है।
इस संबंध में वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने विद्युत सदन में मिशन जगमग योजना के तहत बिजली निगम के अधिकारियों की मीटिंग भी ली। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में बिजली कंपनियां घाटे में चल रही थी।
उनके अनुसार प्रदेश का खजाना सरकार की बपौती नहीं है बल्कि यह प्रदेश के ढाई करोड़ लोगों के खून-पसीने की कमाई है और इसका इस्तेमाल समाज के पिछड़ों, गरीबों व मेहनतकश लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए किया जा रहा है। आज प्रदेश में सडक़ों, बिजली और अन्य सुविधाओं के ढांचे को मजबूत किया जा रहा है जिसका लाभ प्रदेश की जनता को आने वाले समय में मिलेगा।