फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   electricity rates will hike in chandigarh

बिजली के रेट देंगे झटका, चंडीगढ़ में 40 फीसदी बढ़ेंगे

Tue, 26 Jan 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Jan 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
electricity rates will hike in chandigarh

शहर के लोगों को जल्द ही बिजली के रेट बड़ा झटका देने वाले हैं। इसी साल अप्रैल में मल्टी ईयर टैरिफ सिस्टम के अंतर्गत बिजली के दाम 40 फीसदी तक बढ़ाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


डोमेस्टिक और कॉमर्शियल दोनों ही कैटेगरी में रेट बढ़ेंगे। बिजली विभाग ने इसके लिए प्रपोजल बना लिया है। तीन साल से चंडीगढ़ प्रशासन के बिजली विभाग ने कॉमर्शियल अकाउंट का काम पूरा नहीं किया था। इस साल इसे पूरा कर लिया गया है। इसके बाद बिजली विभाग ने दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


तीन साल से नहीं बढ़ाए थे रेट
2012 से चंडीगढ़ प्रशासन के बिजली विभाग ने डोमेस्टिक और कॉमर्शियल अकाउंटिंग को मेंटेन नहीं किया था। इसके चलते बिजली के दाम रिवाइज नहीं किए गए। इससे चंडीगढ़ प्रशासन का बिजली विभाग लगातार घाटे में चला गया। चंडीगढ़ बिजली विभाग की ओर से बिजली के दाम बढ़ाने के लिए प्रपोजल बना लिया गया है। यह प्रपोजल इसी महीने ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 2016 से 2019 के लिए बिजली के दामों में बढ़ोतरी के लिए जेईआरसी की ओर से यह प्लान तैयार किया गया है। जेईआरसी की ओर से हर वर्ष टैरिफ रिवीजन किया जाता है। वहीं मल्टी ईयर टैरिफ सिस्टम (एमवाईटी) के माध्यम से बिजली के दामों की बढ़ोतरी तीन साल में की जाती है।

2.12 लाख उपभोक्ता

बिजली विभाग के आंकडे़ के मुताबिक चंडीगढ़ में 2.12 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें डोमेस्टिक कैटेगरी में 1.75 लाख आते हैं। इसमें 94 फीसदी लोग रेगुलर बिल का भुगतान करते हैं।

320 मेगावॉट खपत
मौजूदा समय में चंडीगढ़ में 320 मेगावॉट की खपत है। वहीं 2016-17 में यह 426 मेगावॉट हो जाएगी।

ये हैं शहर में बिजली के दाम

चंडीगढ़ में 150 यूनिट बिजली खर्च करने वालों से विभाग 2.30 रुपये यूनिट के हिसाब से चार्ज करता है। वहीं 151 से 400 यूनिट खर्च करने वालों से 4.20 रुपये प्रति यूनिट और 400 यूनिट से ऊपर खर्च करने वालों से 4.40 रुपये प्रति यूनिट चार्ज किए जाते हैं। वहीं कॉमर्शियल कैटेगरी में 150 यूनिट का 4.30 रुपये, 151 से 400 यूनिट के बीच 4.50 रुपये और 400 यूनिट से ऊपर 4.70 रुपये चार्ज होता है।


एमपी सिंह, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार बिजली के दामों की बढ़ोतरी के लिए प्रपोजल बनाया गया है। जल्द ही इसे जेईआरसी के पास भेजा जाएगा। अप्रूवल मिलने के बाद इसके दाम बढ़ा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed