फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity rates hike for Domestic Consumers in Haryana from April 1

बड़ा झटका: हरियाणा में आज से बिजली महंगी, यहां क्लिक कर घरेलू उपभोक्ता समझें अपने बिल का गणित

Fri, 01 Apr 2022 05:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Apr 2022 05:30 AM IST
सार

गोशालाओं के लिए दो रुपये और बिजली वाले शव दाह गृहों को भी विशेष छूट देते हुए 2.75 रुपये प्रति यूनिट की दरें तय की गई हैं। प्रदेश में कुल 72.63 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। 31 जुलाई 2021 में 37 पैसे की छूट दी गई थी।

विज्ञापन
Electricity rates hike for Domestic Consumers in Haryana from April 1
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में 50 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च पर ज्यादा बिल देना होगा। 0 से 150 यूनिट पर बिजली 25 पैसे प्रति यूनिट महंगी हो गई है। इस स्लैब में अब 2.50 के बजाय 2.75 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब बिल चुकाना होगा। हालांकि, अन्य स्लैब की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। नई दरें पहली अप्रैल से लागू होंगी। गुरुवार को हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचआईआरसी) ने बिजली की नई दरों का टैरिफ जारी कर दिया है। हर साल बिजली निगम की वार्षिक राजस्व प्राप्ति (एआरआर) के आधार पर आयोग याचिका पर दरों को लेकर फैसला सुनाता है। 

विज्ञापन


खेती के लिए सरकार किसानों को 10 पैसा प्रति यूनिट बिजली उपलब्ध करा रही है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। उद्योगों और एग्रो इंडस्ट्रीज को भी पुरानी दरों पर बिजली मिलती रहेगी। गोशालाओं के लिए दो रुपये और बिजली वाले शव दाह गृहों को भी विशेष छूट देते हुए 2.75 रुपये प्रति यूनिट की दरें तय की गई हैं। प्रदेश में कुल 72.63 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। 31 जुलाई 2021 में 37 पैसे की छूट दी गई थी।

विज्ञापन

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह रहेगा टैरिफ

कैटेगरी 1

  • 0-50 यूनिट 2 रुपये
  • 51-100 यूनिट 2.50 रुपये


कैटेगरी - 2

  • 0-150 यूनिट 2.75 रुपये
  • 151-250 यूनिट 5.25 रुपये
  • 251-500 यूनिट 6.30 रुपये
  • 501-800 यूनिट 7.10 रुपये


कैटेगरी- 3

  • 801 से ऊपर यूनिट 7.10 रुपये फ्लैट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed