{"_id":"01e3cbb73c4be5a024fc8e86ddc9b8b8","slug":"electricity-problems-electricity-department-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तुरंत होगा बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तुरंत होगा बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Dec 2013 04:19 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के बिजली निगमों ने आपरेशन विंग में अपने एसडीओ और एक्सईएन को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
विभाग के मुताबिक इससे उपभोक्ताओं की शिकायतों, विशेष रूप से बिलिंग और वाणिज्यिक कार्यों से संबंधित शिकायतों का तुरंत निवारण सुनिश्चित किया जा सके।
निगम के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्रबंधन ने महसूस किया है कि आजकल बिलिंग से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतें बढ़ी हैं।
शिकायतों के निवारण को ध्यान में रखते हुए डिस्काम ने क्षेत्रीय अधिकारियों को ऐसे निर्देश जारी किए हैं।
अधिकारियों को बिलिंग और वाणिज्यिक कार्यों की शिकायतों की ओर अधिक ध्यान देने तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को धैर्य से सुनकर उसे संतुष्ट करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के उपभोक्ता प्रतिदिन 24 घंटे टोल फ्री टेलीफोन नंबर 18001801615 पर काल सेंटरों में अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। काल सेंटर में बिलिंग से संबंधित प्राप्त शिकायतों को डिस्काम की कंप्यूटरीकृत शिकायत निवारण प्रणाली में रखा जाएगा।