{"_id":"57a1fae84f1c1b5a7b2ba632","slug":"electricity-problem-complaint-on-social-media-panchkula-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब बिजली हो जाए गुल तो फेसबुक पर कर सकेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिजली हो जाए गुल तो फेसबुक पर कर सकेंगे शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Wed, 03 Aug 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
social media
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से लोगों को सुविधा मुहैया करवाने के लिए सोशल साइट्स की सहायता लेने का फैसला लिया गया है। जिले में अब बिजली गुल की शिकायत करनी हो, बिजली के कनेक्शन या बिजली कट के बारे में कोई भी व्यक्ति इन सब के बारे में अपने स्मार्ट फोन से जानकारी ले सकेगा।
बिजली विभाग से संबंधित सभी सुविधाएं अब मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर पर चलने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उपलब्ध होंगी। दरअसल यूएचबीवीएन (उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम) की ओर से फेसबुक पर एक पेज बनाया जा रहा है। अभी इस पेज की डिजाइनिंग का काम किया जा रहा है। अगले महीने पेज की डिजाइनिंग पूरी कर दी जाएगी और लोग बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें कर सकेंगे।
यूएचबीवीएन के एमडी नितिन यादव ने बताया कि यूएचबीवीएन का जिला स्तर का फेसबुक पेज इसलिए बनाया जा रहा है ताकि लोग बिना किसी दौड़ भाग के अपनी बात फेसबुक के माध्यम से कह सकेंगे। कोई भी शिकायत करनी हो या कनेक्शन संबंधी कार्य हो, लोग समस्या के बारे में फेसबुक के माध्यम से अपनी बात कह सकते हैं। इस पर निगम के कर्मचारी सहित सीनियर अधिकारी कंज्यूमर से सीधी बातचीत हो सकेगी। इसका उद्देश्य लोगों को बेहतर सर्विस देना है। फेसबुक पेज पर बिजली फॉल्ट या ब्रेकडाउन के बारे में पेज पर शिकायत आते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी। ऐसा न करने पर उनके ऊपर का अधिकारी तुरंत उसकी स्थिति पूछ सकेगा।

फेसबुक से आम जनता को जोड़ेगा यूएचबीवीएन
flashlight
- फोटो : GettyImages
फेसबुक से आम जनता को जोड़ेगा यूएचबीवीएन
यूएचबीवीएन की ओर से फेसबुक पेज तैयार करने के बाद जिले के बिजली उपभोक्ताओं को इससे जोड़ा जाएगा। यहां तक कि बिजली के सभी सेंटर्स पर लोगों को यूएचबीवीएन के फेसबुक पेज की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि वह भी फेसबुक पेज के साथ जुड़ सकें।
अधिकारियों की भी रहेगी पेज पर नजर
यूएचबीवीएन के एमडी ने बताया कि फेसबुक पर उपभोक्ताओं की ओर से पोस्ट की जाने वाली शिकायतों पर छोटे कर्मचारी से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर रहेगी। एरिया संबंधी अधिकारी से लोगों द्वारा पोस्ट की जाने वाली शिकायतों की रिपोर्ट भी मांगी जाएगी और नियम के मुताबिक उन शिकायतों पर आगे की कार्रवाई होगी।
ट्विटर पर भी जल्द होगा यूएचबीवीएन
यूएचबीवीएन की ओर से ट्विटर पर भी पेज शुरू किया जा रहा है। इसके तहत ट्विटर पर सक्रिय रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिल सकेगा। क्योंकि यूएचबीवीएन की आईटी डिवीजन रोजाना की गतिविधियों को ट्विटर पर अपडेट करता रहेगा।