फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity bill, coronavirus, lockdown, curfew

चंडीगढ़ः रीडिंग से नहीं आएगा बिजली बिल, 30 अप्रैल तक कर सकेंगे जमा, जानिए कैसे और कहां

Tue, 14 Apr 2020 01:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 14 Apr 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill, coronavirus, lockdown, curfew
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन और कर्फ्यू की वजह से शहर के सभी संपर्क सेंटर बंद पड़े हैं। इसके अलावा प्रत्येक घर में जाकर बिजली मीटर की रीडिंग को भी चेक नहीं किया जा सकता, इसलिए चंडीगढ़ प्रशासन के बिजली विभाग ने फैसला किया है कि बिजली का बिल रीडिंग के आधार पर नहीं बल्कि औसत के हिसाब से दिया जाएगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन के बिजली विभाग ने क्षेत्र के हिसाब से 10 व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं, ताकि अगर कोई शहरवासी अपने बिजली का बिल रीडिंग के हिसाब से ही चाहता है तो वह संबंधित एरिया के एसडीओ को अपने मीटर की रीडिंग की फोटो खींचकर भेज सकता है ताकि उसको देखने के बाद बिल तैयार किया जा सके।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन ने बिजली बिल भरने की आखिरी तिथि को 15 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहरवासी बिजली और पानी का बिल ऑनलाइन, संपर्क मोबाइल एप और क्यूआर कोड के माध्यम से जमा कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्रशासन की वेबसाइट पर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के बिल पर फिक्स चार्जेज माफ नहीं
बिजली विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार शहर के इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के बिल पर लगने वाले फिक्स चार्जेज को फिलहाल जून तक टाल दिया गया है। आदेशों के अनुसार 24 मार्च 2020 से लेकर 30 जून 2020 तक जारी होने वाले बिजली के बिलों में फिक्स चार्जेज नहीं लगाए जाएंगे। हालांकि, इनकी वसूली जून के बाद आने वाले बिजली के बिलों में किस्तों के हिसाब से रिकवर किया जाएगा। जुलाई के बाद तीन किस्तों में इन फिक्स चार्जेज को बिजली विभाग वसूल करेगा।

इन अधिकारियों को भेज सकते हैं बिजली का बिल

खेमराज, इलेक्ट्रिसिटी ओपी सब डिवीजन नंबर-1, सेक्टर-23 में 8054104501 पर संपर्क करें।
विजय कुमार, इलेक्ट्रिसिटी ओपी सब डिविजन नंबर-2, सेक्टर-10 में 8054104502 पर संपर्क करें।
जसविंदर सिंह, इलेक्ट्रिसिटी ओपी सब डिवीजन नंबर-3, सेक्टर-18 में 8054104503 पर संपर्क करें।
बलबीर सिंह, इलेक्ट्रिसिटी ओपी सब डिविजन नंबर-4, सेक्टर-15 में 8054104504 पर संपर्क करें।
मदन मोहन, इलेक्ट्रिसिटी ओपी सब डिविजन नंबर-5, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में 8054104505 पर संपर्क करें।
गुरप्रीत सिंह, इलेक्ट्रिसिटी ओपी सब डिविजन नंबर-6, सेक्टर-20 में 8054104506 पर संपर्क करें।
सुरिंदर कुमार, इलेक्ट्रिसिटी ओपी सब डिविजन नंबर-7, सेक्टर-35 में 8054104507 पर संपर्क करें।
कीरत लाल, इलेक्ट्रिसिटी ओपी सब डिविजन नंबर-8, मनीमाजरा में 8054104508 पर संपर्क करें।
अरविंद यादव, इलेक्ट्रिसिटी ओपी सब डिविजन नंबर-9, सेक्टर-43 में 8054104509 पर संपर्क करें।
अमित कुमार सैनी, इलेक्ट्रिसिटी ओपी सब डिविजन नंबर-10, सेक्टर-40 के लिए 8054104510 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed