{"_id":"799b65b7f8d3a0c56041a47d7da55c29","slug":"electricity-bill-electricity-nigam-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया बिल भरिए, नहीं तो कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया बिल भरिए, नहीं तो कटेगा कनेक्शन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Dec 2013 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा सभी खराब मीटरों को बदलने और बकायदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का एक सघन अभियान चलाया जाएगा।
ये निर्देश बिजली निगमों के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के ऑपरेशन विंग के अधिकारियों को ऑपरेशन गतिविधियों की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक तथा सभी महाप्रबंधक शामिल थे।
अग्रवाल ने कहा कि बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का सघनता से अभियान चलाया जाए तथा शहरों में 31 दिसंबर तक किसी भी बकायादार उपभोक्ता का कनेक्शन प्रणाली से जुड़ा नहीं रहना चाहिए। गांवों में बकाया बिलों के निपटान के लिए एकमुश्त निपटान योजना का सघन अभियान चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि सभी खराब दो लाख मीटरों को जून-2014 तक चरणबद्ध तरीके से बदला जाए, इसके लिए पर्याप्त संख्या में मीटरों की खरीदारी की जा रही है। भंडारों में मीटरों की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिए कि शहरों में सभी मीटरों को 31 दिसंबर तक परिसरों से बाहर स्थापित किया जाए तथा उपभोक्ताओं के मीटरों की रीडिंग सूची के अनुसार कॉमन मीटर रीडिंग उपकरण (सीएमआरआई) से ली जाए।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा नवंबर-के दौरान 836.16 करोड़ राजस्व वसूला गया। जो पिछले वर्ष इस माह के मुकाबले 42.38 फीसदी ज्यादा है।