{"_id":"ec19d6c902cf04464181256eade88382","slug":"election-publicity-of-bjp-in-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत में आज से बजेगा भाजपा का चुनावी बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर भारत में आज से बजेगा भाजपा का चुनावी बिगुल
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Mar 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारत में चुनावी बिगुल फूंकेगी। पार्टी ने आज चंडीगढ़ में उत्तर भारत के चारों राज्यों की चुनाव अभियान समितियों की आपात बैठक बुलाई है। जिसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
हरियाणा और चंडीगढ़ में चुनाव दस अप्रैल को हैं। इसे देखते हुए भाजपा अब उम्मीदवारों केऐलान और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में और देरी नहीं करना चाहती।
राष्ट्रीय नेतृत्व की कोशिश है कि आठ मार्च तक इन राज्यों केउम्मीदवार फाइनल हो जाएं। उसके बाद जल्द से जल्द चुनाव की तैयारी शुरू की जाए।
इसी कड़ी में पार्टी ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने का फैसला किया है। नौ मार्च की बैठक में इन चारों राज्यों के सभी जिलों के पार्टी प्रधान भी शामिल होंगे। जिनसे सभी हलकों का फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक के दौरान राष्ट्रीय महासचिव जेपी नड्डा इलेक्शन मैनेजमेंट के टिप्स देंगे। इस अहम बैठक के दौरान इन राज्यों की कैंपेन, पब्लिसिटी व अन्य कमेटियों का अब तक का कामकाज रिव्यू किया जाएगा।
साथ ही बताया जाएगा कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके चुनाव कैसे लड़ा जाएगा। राष्ट्रीय नेतृत्व की गाइडलाइंस बताई जाएंगी। वहीं, स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। जिलों में आ रही समस्याओं का ब्यौरा लेकर उनका हल निकाला जाएगा।
बैठक के दौरान सबसे अहम मंथन पार्टी केशक्ति केंद्रों और बूथ कमेटियों पर होगा। पार्टी की चुनावी रणनीति में शक्ति केंद्र और बूथ कमेटियां सबसे अहम हैं। निचले स्तर पर इन्होंने ही इलेक्शन मैनेजमेंट करना है। चारों राज्यों में शक्ति केंद्रों और बूथ कमेटियों की स्थिति देखी जाएगी। ताकि इन्हें और मजबूत किया जा सके।
अमृतसर को लेकर असमंजस
पंजाब में भाजपा के खाते में तीन लोक सभा सीटें अमृतसर, होशियारपुर और गुरदासपुर हैं। इनमें अमृतसर की महत्वपूर्ण सीट पर असमंजस बना हुआ है।
मौजूदा सांसद नवजोत सिद्धू के चुनाव लड़ने की उम्मीद कम है। अरुण जेतली इंकार कर चुकेहैं। अभी तक कोई सेलिब्रिटी कैंडिडेट भी पार्टी को नहीं मिला है। ऐसे में स्थानीय नेताओं में से ही किसी को टिकट मिल सकता है।