फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election, JP Nadda On Two-day Visits Of Haryana, Haryana Assembly Election

आज से हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर जेपी नड्डा, सात जिलों के कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

Mon, 16 Sep 2019 06:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Sep 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
Election, JP Nadda On Two-day Visits Of Haryana, Haryana Assembly Election
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिशन-75 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह गंभीर है। खुद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा में चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 व 17 सितम्बर को हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 

विज्ञापन


वे न केवल कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे बल्कि शक्ति केंद्र पालक व प्रमुखों को जीत का मंत्र भी देंगे। 16 सितंबर को थानेसर विधानसभा में कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व कैथल के शक्ति केंद्र पालक व प्रमुख हिस्सा लेंगे। बैठक में कुरुक्षेत्र जिले के बूथ प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। इसी दिन कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रादौर अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


17 सितंबर को बहादुरगढ़ विधानसभा में झज्जर, रोहतक व सोनीपत जिले के शक्ति केंद्र पालक व प्रमुखों को जीत का मंत्र देंगे। झज्जर जिले के बूथ प्रमुख भी हिस्सा लेंगे। खरखौदा अनाज मंडी में अनुसुचित वर्ग के महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा में दो दिवसीय दौरे पर सात जिलों के शक्ति केंद्र पालक, प्रमुख व बूथ प्रमुखों को जीत का मंत्र देने के साथ जनता से सीधा संवाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed