फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly woman left alone after death of six family members in Jalandhar

खौफनाक मंजर: पति, बेटा-बहू और तीन पोते-पोतियां खत्म, घर में ये महिला अकेली बची, बिलख कर जो कहा- वो रुला देगा

Tue, 10 Oct 2023 01:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Oct 2023 01:13 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में टीवी पर मैच देख रहा पूरा परिवार तबाह गया। फ्रिज का कंप्रेशर फटने और आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। घटना अवतार नगर की है। गैस की चपेट में आने से सभी लोग बेसुध हो गए। यही वजह है कि कोई भाग नहीं सका। बाद में घर में आग लगने से सभी की जान जली गई।

विज्ञापन
Elderly woman left alone after death of six family members in Jalandhar
बलवीर कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के जालंधर में फ्रिज का कंप्रेशर फटने और घर में आग लगने से छह लोगों की मौत से सनसनी है। सोमवार की शाम सभी का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। घर में अब केवल 58 साल की बलवीर कौर ही बचीं हैं। वह हर पल खुद को कोस रही हैं। वह कहती हैं अब ये दुनिया मेरे किसी काम की नहीं है। ओ मेरे निक्के निक्के बच्चो... अपनी बूढ़ी दादी को अंधकार में छोड़कर क्यों चले गए। पति, पुत्र, बहू, पोतियों और पोते को खोने वाली बलवीर कौर की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। किसी के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर सिहर उठती हैं। एक रात में पूरा परिवार उजड़ गया... बलवीर कौर कहती हैं टहलने बाहर न निकली होतीं तो मैं परिवार से यूं न बिछड़ती। मुझे रात को बच्चों की चीखें सुनाई दीं, जो जिंदगी भर कानों में गूंजती रहेगी। पोती मंशा ने कहा था कि उसे एक्टिवा चाहिए तो खरीदकर दी थी। बेटे इंद्रपाल ने उसे सिखाने को कहा था। पोती अधूरे सपनों के साथ दुनिया को अलविदा कर गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन

इनकी गई जान

मरने वालों में घर के मालिक भाजपा कार्यकर्ता यशपाल घई (60), उनका बेटा इंद्रपाल सिंह, इंद्रपाल की पत्नी रुचि और उनके तीन बच्चे मंशा (15), दीया (10) और अक्षय (8) शामिल हैं। रुचि के पिता विजय कुमार और मां परवेश कुमारी ने कहा कि उनकी बेटी अब सिर्फ यादों में रह गई है। यह मंजर उनके जहन से कभी नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार टीवी पर मैच देख रहा था। तभी यह हादसा हुआ। अचानक घर के फ्रिज में एक जोरदार धमाका हुआ। गैस की चपेट में आने से सभी लोग बेहोश हो गए। इसके बाद पूरे घर में आग लग गई।

एडीसीपी आदित्य ने बताया कि गैस व धुएं के कारण परिवार के सभी सदस्यों का दम घुट गया और वह आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल सके। मृतक यशपाल घई के भाई राज घई ने बताया कि भाई ने अभी सात महीने पहले ही एक नया डबल डोर फ्रिज खरीदा था। 

घर में पैक हो रहा था पोटाश, हीट मिलने से ब्लास्ट की आशंका: पड़ोसी

हार्डवेयर का काम करने वाले इंद्रपाल घटना से पहले सीसीटीवी में दिखे।  इसमें वह कोल्ड ड्रिंक लेकर अंदर जाते दिखे। पड़ोसियों ने बताया कि घर में परिवार पोटाश (विस्फोटक पदार्थ) की पैकिंग कर रहा था, हो सकता है ज्यादा गर्मी बढ़ जाने से अंदर धमाका हुआ हो लेकिन पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही।

तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

यशपाल घई की तीन बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। यशपाल घई के छोटे भाई राज घई ने बताया कि वह मखदूम पुरा में रहते हैं। उनका भतीजा इंद्रपाल बस्ती अड्डा चौक में हार्डवेयर का काम करता है। घटना में ज्योति, लवली और रीना के सिर से पिता का साया उठ गया, दो की शादी लुधियाना और एक की मोगा में हुई है। इंद्रपाल बहनों का चहेता था। छोटी बहन रीना ने कहा कि अभी कुछ ही समय हुआ राखी बांधे, राखी नहीं छूटी पर भाई का साथ छूट गया। पिता का प्यार अब जिंदगी भर नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed